Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 8 से 16 अगस्त तक इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त AC और स्लीपर कोच

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 05:43 PM (IST)

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 8 से 16 अगस्त तक दुर्ग-हटिया और शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में अतिरिक्त AC व स्लीपर कोच जोड़ने का फैसला किया है। ...और पढ़ें

    भारतीय रेल की प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    भारतीय रेल की प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    HighLights

    1. दुर्ग-हटिया और शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में सुविधा मिलेगी।

    2. वेटिंग लिस्ट कम होगी, कन्फर्म टिकट की संभावना बढ़ेगी।

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और त्योहारों के मौसम में यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। 
     
    चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस और शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में 08 से 16 अगस्त के बीच अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त स्लीपर और एक थर्ड एसी (3rd AC) कोच जोड़ा जा रहा है।
     
    रेलवे प्रशासन के इस कदम से ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची (Waiting List) कम होगी और यात्रियों को अंतिम समय में भी कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
     

    ट्रेनों की सूची और कोच जोड़ने की तिथियां:

    •     ट्रेन नंबर 18030 (शालीमार - एलटीटी मुंबई कुर्ला एक्स.): 08 अगस्त से 14 अगस्त तक 1 अतिरिक्त थर्ड एसी (3rd AC) कोच लगेगा।
    •     ट्रेन नंबर 18029 (एलटीटी मुंबई - शालीमार कुर्ला एक्स.): 10 अगस्त से 16 अगस्त तक 1 अतिरिक्त थर्ड एसी (3rd AC) कोच लगेगा।
    •     ट्रेन नंबर 18641 (हटिया - दुर्ग एक्सप्रेस): 11 अगस्त को 1 अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगा।
    •     ट्रेन नंबर 18642 (दुर्ग - हटिया एक्सप्रेस): 12 अगस्त को 1 अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगा।


    रेल प्रशासन की यात्रियों से अपील

    रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और बेहतर सेवा देना चक्रधरपुर रेल मंडल की प्राथमिकता है। यात्रियों को सफर में किसी तरह का व्‍यवधान पैदा न हो। 
     
    रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, आईआरसीटीसी (IRCTC) ऐप या 139 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से अपने आरक्षण की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें।