Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Elections: 'पार्टी छोड़कर भागने वालों को...', चंपई के मंत्री ने इशारों-इशारों में दे दिया बड़ा संकेत

    Updated: Wed, 06 Mar 2024 03:01 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों में पाला बदलने का खेल जारी है। ऐसे में पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी ज्वाइन करने वाले नेताओं को नसीहत भी दी जा रही है। ...और पढ़ें

    'पार्टी छोड़कर भागने वालों को...', चंपई के मंत्री ने इशारों-इशारों में दे दिया बड़ा संकेत (फोटो- एक्स हैंडल)
    'पार्टी छोड़कर भागने वालों को...', चंपई के मंत्री ने इशारों-इशारों में दे दिया बड़ा संकेत (फोटो- एक्स हैंडल)

    HighLights

    1. बैठक में सिंहभूम सीट को हर हाल में जीतने का लिया संकल्प
    2. सिंहभूम सीट में झामुमो की दावेदारी मजबूत हो गई- चंपई सोरेन

    संवाद सहयोगी, चाईबासा। कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में लग जाएं। सिंहभूम सीट पर पार्टी जिसे भी प्रत्याशी घोषित करेगी, उसे हम सभी मिलकर जीत दिलाएंगे। यह बातें झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने जिला कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

    उन्होंने कहा कि सिंहभूम सीट में झामुमो की दावेदारी अब मजबूत हो गई है। हम सभी ने गठबंधन के कारण कांग्रेस को समर्थन दिया था। आगे भी रहने से समर्थन देना ही पड़ता, लेकिन अब हम सभी को एक मौका मिला है। हम सभी ने मिलकर जिसे जीत दिलाई, वहीं धोखा देते हुए घर छोड़कर भाग गए।

    उन्होंने आगे कहा कि घर छोड़कर भागने वालों को सबक जनता सीखाएगी। भाजपा और केंद्र सरकार ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के सहयोग से झूठे मामले में जेल भेजकर झारखंडी जनभावना का अपमान किया है। मोदी की गारंटी एक धोखा है, छलावा है।

    दीपक बिरुवा ने कहा कि सिंहभूम लोकसभा के साथ ही राज्य की सभी चौदह लोकसभा में इस बार इंडी गठबंधन की जीत सुनिश्चित कर हमें भाजपा और केंद्र सरकार से हेमंत सोरेन के साथ किए गए अन्याय और अत्याचार का बदला लेना है।

    खबरें और भी

    ये लोग रहे मौजूद 

    मौके पर पूर्व मंत्री सह विधायक जोबा माझी, विधायक निरल पुरती, विधायक दशरथ गागराई, जिला सचिव सोनाराम देवगम, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, दीपक प्रधान, दिनेश महतो, राहुल आदित्य, रंजीत यादव, मोनिका बोईपाई, अभिषेक सिंकू, दिनेश जेना, मन्नाराम कुदादा,चुम्बरू जामुदा, डोमा मिंज, सुनील सिरका, प्रदीप महतो, विनय प्रधान, इजहार राही, सोमवारी बहंदा, सनातन पिंगुआ, मदन बोदरा, अर्जुन बानरा, मो. परवेज, मोनिका बोयपाई, सुमित्रा सिंकु, राहुल तिवारी, सतीश सुंडी, जवाहर बोयपाई, शशिभूषण पिंगुवा, डिम्बू तियु, चिरिया बिरुली, राजेश पिंगुवा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

    ये भी पढ़ें-

    Jharkhand DSP Posting: चंपई सरकार ने इंतजार किया खत्म, लोकसभा चुनाव से पहले 109 अफसरों की हुई पोस्टिंग

    Shibu Soren: सोरेन परिवार को एक और टेंशन! CBI के शिकंजे से पहले इस नेता ने बढ़ाई मुश्किल; कागज पर कर दिया 'खेल'