Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chaibasa Crime: नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में आने से कोबरा का एक जवान घायल, हेलीकॉप्टर से भेजा गया रांची

    By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Sat, 10 Dec 2022 11:14 AM (GMT+05:30)

    Chaibasa IED Blast पश्चिम सिंहभूम जिले के रेंगड़ा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान आइईडी बम की चपेट में आने से सीआरपीएफ कोबरा क ...और पढ़ें

    Chaibasa IED Blast: घायल जवान को इलाज के लिए रांची के मेडिका अस्पताल लाया गया
    Chaibasa IED Blast: घायल जवान को इलाज के लिए रांची के मेडिका अस्पताल लाया गया

    चाईबासा, जागरण संवाददाता। Chaibasa IED Blast: पश्चिम सिंहभूम जिले के रेंगड़ा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों के द्वारा बिछाए गए आईईडी ब्लास्ट होने से सीआरपीएफ कोबरा का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को हेलीकॉप्टर से रांची के मेडिका अस्पताल भेजा गया है। वहीं, जानकारी मिल रही है कि सुरक्षाबलों ने चार पांच आईईडी बरामद भी किया है।पुलिस अधीक्षक चाईबासा आशुतोष शेखर ने कहा कि आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल हुआ है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से रांची ले जाया गया। सुरक्षाबलों के द्वारा क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, अभी किसी प्रकार की कोई रिकवरी नहीं हुई है।

    सुरक्षाबलों के द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध पिछले एक माह से टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगड़ाहातु, अंगदबेड़ा, जंबाईहातु आदि क्षेत्रों में लगातार सर्च अभियान चला रही है। पिछले दिनों ही नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के 5 जवान घायल हुए थे। सभी को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची ले जाया गया था।

    इस क्षेत्र में बड़े नक्सलियों के जमा होने के कारण सुरक्षा बल विपरीत परिस्थिति में भी लगातार अभियान चला रही है। उसी दौरान शनिवार सुबह में एक जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से घायल हो गए। हालांकि, जवान खतरे से बाहर बताया जा रहा है। इसको लेकर सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही है।

    सुरक्षाबलों ने भी पिछले दिनों अभियान के दौरान कई नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त किए। जिसमें बड़ी मात्रा में आईईडी, नक्सली साहित्य, पोस्टर, बैनर बरामद किया गया था। रेंगड़ाहातु, अंगदबेड़ा, जंबाईहातु क्षेत्र में सुरक्षाबलों के लगातार बढ़ते दबाव को देखते हुए नक्सलियों ने जगह-जगह आईडी लगा कर रखा है, जिससे सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाया जा सके।

    खबरें और भी

    Chaibasa Triple Murder: बुजुर्ग दंपती और पोते की हत्या के 15 दिन पहले ही पड़ोसी ने खोद ली थी कब्र; 4 गिरफ्तार

    Ranchi Violence: रांची हिंसा मामले में हाई कोर्ट ने कहा- क्यों नहीं CBI को सौंप दें जांच, सरकार पर उठे सवाल