यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पश्चिमी सिंहभूम में बदमाशों ने खंडित की मां दुर्गा की प्रतिमा, सोमवार को बंद का एलान; थाना पहुंचे पूर्व सीएम
गुवा के वन देवी मंदिर में दुर्गा प्रतिमा को खंडित किए जाने से हिंदू संगठनों में आक्रोश है। प्रतिमा से वस्त्र और आभूषण भी गायब हैं। मंदिर समिति ने पूर् ...और पढ़ें

HighLights
- वन देवी मंदिर में दुर्गा प्रतिमा खंडित |
- हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश |
- गुवा बाजार सोमवार को बंद |
संवाद सूत्र, गुवा। गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुवा से मनोहरपुर जाने वाले नुईया गांव से 4 किलोमीटर दूर स्थित वन देवी मंदिर में स्थापित मां दुर्गा दुर्गा की प्रतिमा को सामाजिक तत्वों द्वारा खंडित कर प्रतिमा को पहनाये गये वस्त्र एवं आभूषण को उतार कर फेंक दिये जाने से हिंदू संगठनों में काफी आक्रोश का माहौल है।
घटना शनिवार देर रात की है। रविवार को मंदिर समिति के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के साथ गुवा थाना में जाकर शिकायत दर्ज करायी। थाना प्रभारी नीतीश कुमार को यथाशीघ्र मामले का उद्भेदन कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सोमवार को बंद रहेगा बाजार
उसके बाद हिंदू संगठन ने गुवा बाजार में मूर्ति को खंडित किये जाने एवं निर्वस्त्र किए जाने को लेकर बैठक की और बैठक में निर्णय लिया गया कि इसकी एक लिखित शिकायत गुवा थाने को देकर गुवा बाजार को एक दिवसीय सोमवार को बंद करने का घोषणा की गयी।
हिंदू संगठनों ने गुवा प्रशासन से मांग की है कि दोषी आदमी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसे पर कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जाए। अन्यथा पूरा हिंदू संगठन एकजुट हो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले को कभी माफ नहीं करेगा।
खबरें और भी
ज्ञात हो कि 2 वर्ष पूर्व भी इसी वनदेवी मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा को खंडित कर जंगल में फेंक दिया गया था। श्रद्धालुओं के पूर जोर आवाज को देख झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार से जांच कर अविलंब आरोपी को गिरफ्तार कर उसे पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।