Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बीहड़ जंगल में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़, 3 दिन में दूसरी बार आमने-सामने; गोला-बारूद जब्त

    Updated: Wed, 17 Jul 2024 09:13 PM (IST)

    Chaibasa News पश्चिमी सिंहभूम जिले के घोर नक्सल प्रभावित बीहड के जंगलों में सुरक्षाबलों का नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है। इस दौरान बुधवार को ...और पढ़ें

    मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से बरामद नक्सलियों के हथियार व अन्य सामग्री। जागरण
    मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से बरामद नक्सलियों के हथियार व अन्य सामग्री। जागरण

    HighLights

    1. इनामी को पकड़ने को लगातार अभियान जारी
    2. हथियार गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद
    3. अनमोल के दस्ते के साथ सुरक्षाबलों का सामना

    जागरण संवाददाता, चाईबासा। Chaibasa News पश्चिमी सिंहभूम के घोर नक्सल प्रभावित कोल्हान और सारंडा के बीहड़ जंगलों में चल रहे अभियान के दौरान भाकपा माओवादी संगठन के उग्रवादियों व सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गयी। यह मुठभेड़ बुधवार को अहले सुबह लगभग 5.50 बजे छोटानागरा थानान्तर्गत ग्राम दोलाईगढ़ा के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में हुई।

    इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख उग्रवादी जंगल एवं पहाड़ का लाभ उठाते हुए भाग खड़े हुए। नक्सलियों के जाने के बाद क्षेत्र में चलाये गये सर्च अभियान के दौरान घटना स्थल से सुरक्षाबलों ने हथियार गोला-बारूद एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की हैं।

    इनामी को पकड़ने को चल रहा लगातार अभियान

    पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है।

    इसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, 203 बटालियन, 205 बटालियन, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 बटालियन, 197 बटालियन , 157 बटालियन, 174 बटालियन, 193 बटालियन, 134बटालियन, 26 बटालियन, 11 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    अनमोल के दस्ते के साथ हुआ सुरक्षाबलों का सामना

    इसी क्रम में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता अनमोल, अजय महतो, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन के अपने दस्ता के सदस्यों के साथ कोल्हान एवं सारंडा क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना प्राप्त हुई। इसके आलोक में 14 जुलाई से एक संयुक्त अभियान छोटानागरा थाना एवं मनोहरपुर थाना के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है।

    अभियान के दौरान बुधवार को सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर छोटानागरा थानान्तर्गत ग्राम दोलाईगढ़ा के आस-पास जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में उग्रवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के क्रम सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल एवं पहाड़ का लाभ उठाते हुए भाग खड़े हुए।

    अग्रतर सर्च अभियान के दौरान घटना स्थल से एसएलआर रायफल समेत काफी मात्रा में गोला-बारूद एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गयी है। इस क्षेत्र में संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

    बरामद हथियार व अन्य सामग्रियों की सूची

    • 1. एसएलआर राइफल – 01
    • 2. एसएलआर मैगजीन-03
    • 3. 303 राइफल-01
    • 4. 9 एमएम पिस्तौल-01
    • 5. 303 मैगजीन – 01,
    • 6. एसएलआर कारतूस-174 राउंड
    • 7. डेटोनेटर-34
    • 8. लैपटाप चार्जर के साथ-01
    • 9. नक्सल साहित्य, नक्सल लाल बैनर-01
    • 10. बैटरी-17,
    • 11. ब्लैक कारतूस पाउच-01
    • 12. ब्लैक पिट्टू बैग-07
    • 13. नक्सल टोपी-01
    • 14. नक्सल ग्रीन यूनिफार्म-02
    • 15. काला पटका-01
    • 16. पावर बैंक-01
    • 17. मोबाइल चार्जर-03
    • 18. चार्जिंग केबल-05
    • 19. डिजिटल मीटर-01
    • 20. पालिथीन शीट बड़ा साइज-03
    • 21. टार्च-12
    • 22. छाता-04
    • 23. पोर्टेबल ब्यूटेन गैस सिलेंडर-01
    • 24. सरसों का तेल-07 पैकेट
    • 25. कई प्रकार की आवश्यक जीवनरक्षक दवाईयों व अन्य दैनिक उपयोग के सामान

    तीन दिन में दूसरी बार आमने-सामने हुए नक्सली व सुरक्षाबल के जवान

    तीन दिन पूर्व भी पश्चिम सिंहभूम जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र मनोहरपुर के पत्थरबासा स्थित स्रोताकोचा के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों एवं पुलिस जवानों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

    पुलिस व नक्सलियों की ओर से लगभग 10 राउंड गोलियां चली जिसके बाद पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल एवं पहाड़ का सहारा लेते हुए भाग खड़े हुए, जिसके बाद सर्च अभियान के दौरान घटना स्थल से दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गयी थी।

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand News: 25 लाख की इनामी महिला नक्सली चढ़ी पुलिस के हत्थे, धनबाद से की गिरफ्तार

    Jharkhand Naxalite Encounter: कोबरा बटालियन ने साथी के बलिदान का लिया बदला, जंगल में घुसकर मार गिराए पांच नक्‍सली