Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Indian Railway: यात्रियों के लिए खुशखबरी! झारखंड से गुजरने वाली 7 ट्रेनों में लगेगा एक्स्ट्रा कोच; यहां देखें लिस्ट

    By Rupesh KumarEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Tue, 31 Oct 2023 06:50 PM (GMT+05:30)

    छठ और दिवाली में यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को काबू करने के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत विभाग अब चक्रधरपुर रेल मंडल रांची रेल मंडल और ...और पढ़ें

    यात्रियों के लिए खुशखबरी! झारखंड से गुजरने वाली 7 ट्रेनों में लगेगा एक्स्ट्रा कोच
    यात्रियों के लिए खुशखबरी! झारखंड से गुजरने वाली 7 ट्रेनों में लगेगा एक्स्ट्रा कोच

    HighLights

    1. 01 से 04 नवंबर तक चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला
    2. विभिन्न तिथियों में स्लीपर कोच और थर्ड एसी कोच लगाकर चलाएगी।

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 5 ट्रेनों में, रांची रेल मंडल से चलने वाली एक ट्रेन में तथा हावड़ा से खुलने वाली एक ट्रेन में 01 से 04 नवंबर तक एक-एक अतिरिक्त कोच लगाकर चलाने का निर्णय लिया है।

    रेलवे ने यह फैसला यात्रियों की बढ़ती भीड़ को लेकर लिया है, जिससे ट्रेनों में होने वाली यात्रियों की अधिक भीड़ से निपटा जा सके और आराम के साथ यात्री सफर कर सकें। रेलवे ने 7 ट्रेनों में विभिन्न तिथियों में स्लीपर कोच और थर्ड एसी कोच लगाकर चलाएगी।

    इन ट्रेनों में लगेगा अतिरिक्त कोच

    1. 02 नवंबर को ट्रेन नंबर 22894 हावड़ा-साईनगर शिरडी एक्सप्रेस एक स्लीपर कोच लगेगी।
    2. 01 नवंबर को ट्रेन नंबर 22839 राउरकेला-भुवनेश्वर इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक नन एसी चेयर कार कोच लगेगी।
    3. 01 नवंबर को ट्रेन नंबर 18117 राउरकेला-गुनुपुर राज्यरानी एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच लगेगी।
    4. 01 से 03 नवंबर को ट्रेन नंबर 18107 राउरकेला राउरकेला-जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच लगेगी।
    5. 02 से 04 नवंबर को ट्रेन नंबर 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच लगेगी।
    6. 01 से 04 नवंबर तक ट्रेन नंबर 12837 हावड़ा-पुरी एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच लगेगी।
    7. 02 नवंबर को ट्रेन नंबर 12825 रांची-आनंद विहार एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच लगेगी।

    यह भी पढ़ें: खुशखबरी! दिवाली और छठ पर घर आना हुआ आसान, 1 नवंबर से हटिया-पुणे के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; यहां जानें टाइम टेबल

    यह भी पढ़ें: बिसरा स्टेशन पर थमा रेलवे का पहिया, हावड़ा समेत कई रूटों की ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलीं; कुछ गाड़ियां रद्द

    खबरें और भी