यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब बदला पूजा स्पेशल ट्रेन का रूट, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; नौ नवंबर से दो दिसंबर तक चलेगी
Train News त्योहारी सीजन की वजह से ट्रेनें कचाकच भरी हुई हैं । आलम यह है कि लगभग हर किसी ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। पूर्वोतर रेलवे ने त्यौहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल ने चांडिल, कांड्रा, सीनी, राजखरसावां, चाईबासा, डांगुवापोसी एवं बांशपानी स्टेशन होते हुए ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
ट्रेन नंबर 05068 व 05067 गोमतीनगर-मालतीपाटपुर पूजा स्पेशल ट्रेन 09 नवंबर से लेकर 02 दिसंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इससे भीड़ से निपटने में सहायता मिलेगी।
क्या रहेगा ट्रेनों का समय?
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 05068 गोमतीनगर-मालतीपाटपुर पूजा स्पेशल ट्रेन 09 नवंबर से सप्ताह के प्रत्येक बृहस्पतिवार शाम 06:55 बजे गोमतीनगर स्टेशन से खुलेगी और तीसरे दिन अहले सुबह 04:20 बजे मालतीपाटपुर स्टेशन पहुंचेगी।
इसके अलावा, ट्रेन नंबर 05067 मालतीपाटपुर-गोमतीनगर पूजा स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर से सप्ताह के प्रत्येक शनिवार की सुबह 10 बजे मालतीपाटपुर स्टेशन रवाना होगी और दूसरे दिन गोमतीनगर स्टेशन रात 08:00 बजे पहुंचेगी। गोमतीनगर मालतीपाटपुर गोमतीनगर पूजा स्पेशल ट्रेन अप व डाउन में चार चार ट्रिप चलेगी।
कहां-कहां होगा ट्रेन का ठहराव?
इस ट्रेन का ठहराव रेलवे ने गोमतीनगर, बाराबंकी, गोण्डा, कनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, बेल्थरा रोड, मऊ, औडिहार, नौनपुर, वाराणसी, पंडीत दीन दयाल उपाध्याय, सासाराम, डेहरी ऑनसोन, गया, कोडरमा, गोमो, महुदा, भोजुडीह, अनारा, पुरूलिया, चांडिल, कांड्रा, सीनी, राजखरसावां, चाईबासा, डांगुवापोसी, बांशपानी, केंदुझरगढ, जाजपुर केंदुझर रोड, जखपुरा, कटक, भुवनेश्वर, खोरधा रोड, मालतीपाटपुर स्टेशनों में दिया है।