Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिना वर्क ऑर्डर काम कर रहे सप्लाई मजदूर! सुरक्षा और मांगों को लेकर गुवाSAIL में प्रदर्शन

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 06:17 PM (IST)

    झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने गुवा सेल में लंबित मांगों और बिना वर्क ऑर्डर काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया। मुख्य महाप्रबंधक के 24 घं ...और पढ़ें

    गुवा सेल सीजीएम के आश्वासन के बाद संघ ने फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।

    गुवा सेल सीजीएम के आश्वासन के बाद संघ ने फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।

    HighLights

    1. गुवा सेल में मजदूरों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

    2. बिना वर्क ऑर्डर काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा मुख्य मुद्दा।

    3. सीजीएम के आश्वासन पर 24 घंटे के लिए आंदोलन स्थगित।

    संवाद सूत्र, नोवामुंडी। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ (JMSS) के बैनर तले शनिवार को मजदूरों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर गुवा सेल के जनरल मैनेजर कार्यालय गेट के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। 
     
    केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे के नेतृत्व में जुटे मजदूरों ने सेल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शोषण बंद करने की मांग की।
     

    बिना वर्क ऑर्डर काम कराने का आरोप

    यूनियन नेताओं ने कहा कि सप्लाई मजदूरों से संबंधित टेंडर की अवधि समाप्त हो चुकी है, लेकिन ठेकेदारों को नया वर्क ऑर्डर जारी करने के बजाय केवल रिव्यू पर रखा गया है। 
     
    संघ ने चेतावनी दी कि बिना वर्क ऑर्डर कार्य के दौरान यदि कोई दुर्घटना होती है, तो न तो ठेकेदार जिम्मेदारी लेगा और न ही सेल प्रबंधन। संघ ने अविलंब नया टेंडर निकालकर ठेकेदारों को वर्क ऑर्डर जारी करने की मांग की।
     

    सिविल कार्य और DAV स्कूल मरम्मत की उठाई मांग

    इसके अलावा संघ ने लंबे समय से ठप पड़े सिविल कार्यों को तुरंत शुरू कराने, जर्जर हो चुकी डीएवी (DAV) स्कूल की छतों की मरम्मत कराने और सेमी-स्किल्ड व स्किल्ड श्रमिकों की लंबित मांगों का अविलंब समाधान करने की मांग रखी।

     

    CGM ने मांगा 24 घंटे का समय, आंदोलन स्थगित

    प्रदर्शन की उग्रता को देखते हुए गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) चंद्रभूषण कुमार ने यूनियन प्रतिनिधियों से वार्ता की। उन्होंने सभी समस्याओं के समाधान के लिए एक दिन (24 घंटे) का समय मांगा। 
     
    सीजीएम के इस ठोस आश्वासन के बाद संघ ने फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया। प्रदर्शन के दौरान महामंत्री अंतरयामी महाकुड़, सिकंदर पान, किशोर सिंह, राजेश यादव और संजय सांडिल समेत भारी संख्या में महिला व पुरुष मजदूर उपस्थित थे।