विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Howrah-Mumbai Train Accident: चक्रधरपुर मंडल में रेलवे ट्रैक की मरम्‍मत का काम पूरा, ट्रेनों की आवाजाही शुरू

Published: Wed, 31 Jul 2024 08:47 PM (IST)

30 जुलाई हो हुई हावड़ा-मुंबई मेल ट्रेन दुर्घटना की रेलवे ने जांच शुरू कर दी है। आदेश में दोषियों के ...और पढ़ें

हावड़ा-मुंबई मेल ट्रेन दुर्घटना का एरियल व्‍यू। फोटो- जागरण
हावड़ा-मुंबई मेल ट्रेन दुर्घटना का एरियल व्‍यू। फोटो- जागरण

HighLights

  1. मुंबई रेल हादसे के 40 घंटे बाद ट्रैक पर परि‍चालन शुरू
  2. 30 जुलाई को हुआ था रेल हादसा, 2 यात्रियों की हुई थी मौत
  3. हादसे की जांच में 34 रेल कर्मचारियों को पेश होने के निर्देश

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबॉम्बो और राजखरसवाँ स्टेशनों के बीच मुंबई मेल दुर्घटना ग्रस्त 30 जुलाई को हो गई थी, जिससे अप, डाउन और थर्ड रेल लाइन में ट्रेनों का परिचालन 30 जुलाई की अहले सुबह 03:45 बजे से ठप था।

मुंबई रेल हादसे के 40 घंटे बाद बुधवार की रात 08:45 बजे से थर्ड रेल लाइन में बीसीएन एम्प्टी नामक मालगाड़ी का परिचालन कर रेलवे ने ट्रेनों को चलाने की शुरुआत की है। मालगाड़ी के चलने बाद रेलवे थर्ड लाइन में पहली यात्री ट्रेन गीतांजली एक्सप्रेस को चलाएगी। इस प्रकार से टाटा राउरकेला के बीच ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है।

कल होगी जिम्मेदार रेलकर्मियों से पूछताछ 

वहीं, हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना की जांच प्रक्रिया शुरू हो गयी है। गुरूवार को जांच को लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल के मीटिंग हॉल में हादसे के जिम्मेदार रेलकर्मियों से पूछताछ कर जानकारी ली जाएगी।

जांच के लिए रेलवे प्रशासन रेलवे के अलग-अलग कुल 7 विभाग के कुल 34 रेल कर्मचारियों को जांच के दौरान उपस्थित रहने के लिए आदेश जारी कर दिया है। जांच के सभी रेल कर्मियों को हर हाल में इस पूछताछ में मौजूद रहने के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर संरक्षा पदाधिकारी ने निर्देश जारी किया है।

ज्ञात हो की इस जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है। इस जांच कमेटी में चक्रधरपुर रेलवे डीआरएम, सिनियर डीओएम, सीनियर डीईईओपी (इलेक्ट्रिक) समेत अन्य रेल अधिकारी मौजूद रहेंगे।

इस जांच के दौरान रेल अधिकारी हावड़ा–मुंबई मेल ट्रेन के दुर्घटना से जुड़े हर बिंदुओं पर जांच करेंगे। चूंकि यात्री सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला है। इसलिए रेलवे बोर्ड ने भी इस दुर्घटना की विशेष जांच करने का निर्देश जारी किया है, ताकि दोषी की पहचान कर उस पर उचित कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें - 

'चलते-फिरते ताबूत बने रेल के डिब्बे', झारखंड रेल हादसे पर बोले लालू; बेटी रोहिणी ने भी साधा निशाना

हावड़ा-मुंबई मेल हादसे के बाद सैकड़ों टिकट वापस, ट्रेनों के रूट बदलने और रद्द होने से यात्री हुए परेशान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।