यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Howrah-Ranchi Vande Bharat Express की टाइमिंग में हुआ बदलाव, 10 जून से चलेगी नए टाइम टेबल के अनुसार
चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर से गुजरने वाली ट्रेन नंबर 20897 हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन समय से ...और पढ़ें

HighLights
- अब हावड़ा स्टेशन से समय से एक घंटे पहले खुलेगी
- एक घंटा पहले ही रांची पहुंचेगी
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। 10 जून से चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर से गुजरने वाली ट्रेन नंबर 20897 हावड़ा रांची वंदे भारत एक्सप्रेस नई टाइम टेबल के अनुसार चलेगी। इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना पत्र जारी कर दिया है।
नए टाइम टेबल के अनुसार हावड़ा रांची वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से अब एक घंटा पहले रवाना होगी और रांची पूर्व के समय से एक घंटा पहले पहुंचेगी।
इस कारण हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का जिन स्टेशनों पर स्टॉपेज था, उसके समय में भी परिवर्तन हो गया है। हालांकि रांची से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के टाइम टेबल में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
ये होगी नई टाइमिंग
हावड़ा - रांची वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से दोपहर 02:35 बजे खुलेगी और खड़गपुर में शाम 04:08 बजे पंहुचेगी और 04:10 पर प्रस्थान करके टाटानगर में शाम 05:45 बजे आगमन के बाद यहां से 05:50 बजे प्रस्थान करेगी।
वहीं चांडिल में शाम 06:40 बजे आगमन करेगी और 06:41 बजे में प्रस्थान करेगी। इसके बाद रात में 07:23 बजे पुरुलिया में आगमन करके 07:25 पर प्रस्थान करेगी।
कोटशिला में रात 08:04 बजे आगमन करेगी और 08:05 बजे में प्रस्थान। इसके बाद रात के 08:25 बजे मुरी पहुंचेगी और 08: 27 बजे प्रस्थान करने के बाद, रात 10:00 बजे रांची पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें-