Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पति के दोस्त ने ही महिला को बनाया हवस का शिकार, देर रात शराब के...

    Updated: Sun, 19 Jan 2025 01:17 PM (IST)

    तांतनगर ओपी क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के पति को नशे में धुत कर उसके दोस्त ने महिला के साथ दुष्कर्म कि ...और पढ़ें

    पति के दोस्त ने महिला के साथ किया दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)
    पति के दोस्त ने महिला के साथ किया दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. पति को नशे में धुत कर दोस्त ने किया महिला से दुष्कर्म
    2. ग्रामीणों ने पकड़कर रातभर खंभे से बांधकर रखा

    संवाद सूत्र, तांतनगर। तांतनगर ओपी क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित महिला के पति का दोस्त है। पहले उसने महिला के पति को शराब पिलाई और फिर उसके नशे में धुत होने के बाद उसके घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया।

    घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोगों ने आरोपित को रातभर खंभे से बांधकर रखा और सुबह पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

    क्या है पूरा मामला

    तांतनगर ओपी क्षेत्र में देर रात सो रही महिला के साथ सेरेंगबिल गांव निवासी मोरन सिंह देवगम उर्फ मंगूरा उर्फ कठुआ ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी ग्रामीणों को होने के बाद उन्होंने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

    दरअसल, गांव में गुरुवार-शुक्रवार रात को मागे पर्व मनाया जा रहा था। महिला के पति के साथ आरोपित मोरान सिंह की जान-पहचान होने के कारण दोनों ने जमकर शराब का सेवन किया।

    जब महिला का पति पूरी तरह नशे में आ गया तो आरोपित उसे वहीं छोड़कर रात के करीब एक बजे दोस्त के गांव आया और अपने दोस्त के घर में घुस गया।

    ऐसे खुला राज

    इसके बाद घर में घुसकर दोस्त की पत्नी के साथ संबंध बनाने लगा। महिला भी युवक को पति समझकर चुप थी, लेकिन जब महिला ने युवक के सिर को पकड़ा तो लंबे बाल होने से अपना पति नहीं होने का आभास हुआ।

    उसके बाद वह रोते हुए चिल्लाने लगी। महिला के पति के बाल छोटे थे, जिसके कारण महिला को गलत युवक होने का शक हुआ।

    ग्रामीणों ने पकड़कर खंभे से बांधा

    गांव के लोगों ने आरोपित को पकड़कर खंभे से बांधा।

    महिला के चिल्लाने का आवाज सुनकर गांव के लोग जाग गए और घर को चारों ओर से घेर लिया। इसी क्रम में आरोपित ने भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने पकड़कर उसे रातभर बिजली के खंभे से बांधकर रखा।

    खबरें और भी

    दूसरे दिन सुबह ग्रामीण मुंडा प्रताप सिंह कालुंडिया को बुलाया गया। उसने इसकी जानकारी तांतनगर पुलिस को दी। घटनास्थल पहुंचने पर उक्त आरोपित को पुलिस को सौंप दिया गया।

    पीड़िता के बयान के आधार पर रात को चोरी छुपे आकर दुष्कर्म करने का मामला दर्जकर आरोपित को जेल भेज दिया गया। साथ ही पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया।

    ये भी पढ़ें

    Bettiah News: बेतिया में इंसानियत शर्मसार, 5 साल की मासूम के साथ दरिंदगी; 2 महीने बाद मिला कंकाल

    Dhanbad News: सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण; गया जेल