विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में पति ने गैता मारकर की पत्नी की हत्या, ससुर के बाहर जाते ही बंद किया दरवाजा; जांच में जुटी पुलिस

Published: Wed, 28 Oct 2026 10:09 AM (IST)

पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर स्थित जिन्तुगाड़ा गांव में एक पति ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर ...और पढ़ें

कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या

कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या

HighLights

  1. जगन्नाथपुर में पति ने पत्नी की हत्या की।

  2. आरोपी पति ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार किया।

  3. पुलिस ने आरोपी मंगिल सिंकू को गिरफ्तार किया।

संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर (पश्चिमी सिंहभूम)। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जिन्तुगाड़ा गांव में बुधवार अहले सुबह पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। पति पर गैता से सिर पर कई वार कर पत्नी की हत्या करने का आरोप है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय सलमी सिंकू के रूप में हुई है। 

घटना के बाद पुलिस ने आरोपित पति मंगिल सिंकू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना जगन्नाथपुर थाना से करीब तीन किलोमीटर दूर हुई। 

सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राफेल मुर्मू भी थाने पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

सुबह चार बजे की बताई जा रही घटना

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह करीब चार बजे की है। बताया जाता है कि मृतका का बुजुर्ग ससुर शौच के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान घर का दरवाजा बंद कर दिया गया। इसके बाद सो रही सलमी सिंकू के सिर पर गैता से कई वार किए जाने की बात सामने आई है। 

WhatsApp Image 2026-10-28 at 10.20.45 AM

महिला की चीख-पुकार सुनकर भी ससुर कुछ नहीं कर सका। आसपास थोड़ी दूरी पर तीन-चार घर होने के कारण ग्रामीणों को घटना की जानकारी देर से मिली। घटना के समय मृतका के बच्चे घर पर मौजूद नहीं थे।

तीन दिन पहले घर से चला गया था आरोपित

ग्रामीणों के अनुसार, मंगिल सिंकू पिछले कुछ दिनों से असामान्य व्यवहार कर रहा था। बताया जाता है कि वह तीन दिन पहले घर से चला गया था। परिजन उसे पाताहातु से खोजकर सोमवार को वापस घर लाए थे। ग्रामीणों के पूछने पर आरोपित कथित तौर पर पत्नी की हत्या करने से इनकार कर रहा है।

फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- तांतनगर में मुर्गा-मुर्गियों के विवाद में डायन बताकर वृद्धा और उसकी सौतेली बेटी की हत्‍या, शव भी जला डाले


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।