विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: CM हेमंत सोरेन को सता रहा जेल जाने का डर! पश्चिमी सिंहभूम में दिया ऐसा बयान कि...

By Sudhir PandeyEdited By: Mohammad Sameer
Published: Sat, 09 Sep 2023 07:00 AM (IST)

गुवा गोलीकांड के बलिदानियों को नमन करते हुए सोरेन ने कहा- हमारे पूर्वजों ने पुलिस की लाठी डंडा गोली खाई। ...और पढ़ें

CM हेमंत सोरेन को सता रहा जेल जाने का डर! (file photo)
CM हेमंत सोरेन को सता रहा जेल जाने का डर! (file photo)

HighLights

  1. जब तक मुझे जेल भेजेगो, तब तक झारखंड को मजबूत कर दूंगा: हेमंत सोरेन
  2. राज्य के साढ़े आठ लाख लोगों को 'अबुआ' आवास देंगे: मुख्यमंत्री
  3. सीएम ने गुवा गोलीकांड के बलिदानियों को श्रद्धांजलि देकर किया नमन

जागरण संवाददाता, चाईबासा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में साढ़े आठ लाख लोगों को घर देने की घोषणा की है। शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा के फुटबाल मैदान में गुवा गोलीकांड के बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में साढ़े आठ लोगों को घर देना है लेकिन केंद्र से इसकी स्वीकृति नहीं मिल रही है।

ऐसे में हमने निर्णय लिया है कि यहां के गरीब बेघर लोगों को हम 'अबुआ' आवास देंगे। आने वाले समय में झारखंड में कोई बेघर नहीं रहेगा।

गुवा गोलीकांड के बलिदानियों को नमन करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने पुलिस की लाठी, डंडा, गोली खाई। हमारे आदिवासियों ने जल, जंगल, जमीन बचाने के लिए लड़ाई लड़ी। हमारे पूर्वजों ने संघर्ष किया इसलिए हम आज जिन्दा हैं। आज भी हमलोगों के लिए कई चुनौतियां खड़ी हैं।

सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार बनने के बाद से विपक्ष सरकार गिराने में लग गए। संविधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर मुझे जेल भेजने की कोशिश की जा रही है।

जब तक मुझे जेल भेजेगो, तब तक झारखंड को मजबूत कर दूंगा। श्रद्धांजलि सभा के बाद परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 95 योजनाओं का शिलान्यास, 31 योजनाओं का उद्घाटन तथा 282 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति का वितरण किया।

मानकी-मुंडा को मोटरसाइकिल देकर बढ़ाया मान

हेमंत सोरेन ने कहा कि समाज की अगुवाई करने वाले मानकी-मुंडाओं को मोटरसाइकिल देने का शुभारम्भ गुवा की धरती से कर रहे हैं। झारखंड में पहले डबल इंजन की सरकार दोनों हाथों से लूट रही थी लेकिन एक इंजन की सरकार को उखाड़ फेंका गया।

भाजपा ने 20 सालों में जो गंदगी फैलाई है वह तीन वर्ष में साफ थोडे़ होगी। कोरोना में हम अपने मजदूर भाइयों को हवाई जहाज से ढोकर उनके घर पहुंचाया। झारखण्ड में गरीबी अभिशाप है। इस गरीबी से लोगों को बाहर निकालने के लिये अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं।

हमने नौकरी देने के लिये बहाली निकाली लेकिन न्यायालय के माध्यम से यह नौकरी रोकने का काम किया गया। हम जल्द ही 20-25 हजार पदों के लिए बहाली निकालेंगे।

उपचुनाव के नतीजे से सरकार व गठबंधन साथियों का मनोबल बढ़ा

सभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को आये उपचुनाव के परिणाम पर खुशी जताते हुए कहा कि आज देश के उपचुनाव में विपक्ष से ज्यादा हमने सीटें जीती हैं। डुमरी विधानसभा उपचुनाव का परिणाम कई चुनौतियों के बीच में जन-जन तक पहुंचाने का प्रभाव है।

अलग राज्य बनने के बाद हमारी सरकार ने सर्वाधिक उपचुनाव जीते हैं। उपचुनाव के नतीजे से मौजूदा सरकार और गठबंधन साथियों का मनोबल बढ़ा है। इसका भविष्य में असर पड़ने के एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि रोड़े डालने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में राज्यों में विधानसभा और लोकसभा चुनाव पर भी संशय है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।