विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: सारंडा के जंगल में नक्सलियों का तांडव, कर दिया आईईडी ब्लास्ट, कोबरा के SI बुरी तरह घायल

Published: Thu, 08 Aug 2024 11:34 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 08 Aug 2024 11:45 AM (GMT+05:30)

Jharkhand News झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन ...और पढ़ें

झारखंड में नक्सलियों ने किया आईआईडी ब्लास्ट (जागरण)
झारखंड में नक्सलियों ने किया आईआईडी ब्लास्ट (जागरण)

HighLights

  1. घायल एसआई को बेहतर इलाज के लिए हेलीकाप्टर से ले जाया गया रांची
  2. नक्सलियों ने जवान को टारगेट करते हुए किया आईईडी ब्लास्ट
  3. सुरक्षा बल के जवान लगातार अभियान चलाकर नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर रहे

जागरण संवाददाता, चाईबासा (झारखंड)। Jharkhand News सारंडा क्षेत्र में के बीहड़ों में एक बार फिर से नक्सलियों ने पैर जमाना शुरू कर दिया है। 8 अगस्त की अहले सुबह नक्सलियों के खिलाफ सारंडा जंगल में सर्च आपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा एक आइईडी विस्फोट किया गया। जिसमें कोबरा 209वीं बटालियन के एसआई जितेंद्र दानी घायल हो गए है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि भाकपा माओवादी नक्सलियों का जमावड़ा सारंडा के बालिबा गांव क्षेत्र के घने जंगलों में होने की जानकारी के बाद भारी संख्या में सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुआर, झारखंड पुलिस के जवान बुधवार को ही छोटानागरा के रास्ते बालिबा जंगल में प्रवेश किए।

नक्सलियों ने जवान को टारगेट कर ब्लास्ट किया

गुरुवार की सुबह 7.30 बजे कोबरा व सीआरपीएफ के जवान बालिबा गांव से लगभग डेढ़-दो किलोमीटर दूर नक्सली कैंप की तरफ बढ़ रहे थे, तभी नक्सलियों ने जवानों को टारगेट कर एक आईईडी ब्लास्ट किया। इसमें बटालियन के एक एसआई जितेंद्र दानी घायल हो गए। घायल एसआई को घटनास्थल से सुरक्षित जगह लाकर बेहतर इलाज के लिए हेलिकाप्टर से रांची भेजा गया है।

जवान के बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से भेजा गया

घटना के बाद जवान के बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर सुबह 9.30 बजे एसआई को लेने कोलाइबुरु मैदान में उतरा और उसे लेकर तुरंत रवाना हो गया। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सारंडा में मौसम भी काफी खराब है। यह काफी घना जंगल वाला क्षेत्र है। यहां छोटानागरा एवं जराईकेला थाना की सीमा लगती है।

बीते दिनों जवान ने तीन नक्सलियों को मार गिराया था

छोटानागरा से सारंडा के उक्त जंगल में जाने के दौरान पोंगा-उसरुईया नदी के अलावे आना छोटे बड़े नाले हैं। जिसको पार कर घने जंगलों में जाना जवानों के लिए बड़ी चुनौती है। बीते दिनों सुरक्षा बल के जवानों ने सारंडा में नक्सलियों के एक कैंप पर मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया था। साथ ही दो नक्सलियों के गिरफ्तारी की गई थी।

उसके बाद से ही सुरक्षा बल के जवानों को हौसला काफी बुलंद है। कोल्हान और पोड़ाहाट जंगलों में लगातार सुरक्षा बलों के द्वारा सर्च अभियान चलाए जाने के बाद नक्सली के सिर्फ कमांडर अपने को सुरक्षित रखने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं नक्सलियों ने शरण जंगल को फिर से अपनी पनाह का बनाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन सुरक्षा बल के जवान लगातार अभियान चलाकर नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर रहे।

Jharkhand News: नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी के बाद भागे नक्सली; तलाशी अभियान जारी

झारखंड में नक्सलियों का शहीदी सप्ताह शुरू, सुरक्षाबलों ने बढ़ाई चौकसी; चौतरफा घेरने की तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।