झारखंड के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, चक्रधरपुर मंडल में 3 से 15 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में 3 से 15 अक्टूबर तक पांचवीं रेल लाइन के काम के चलते दर्जनों ...और पढ़ें

झारखंड के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर
HighLights
बंडामुंडा में पांचवीं रेल लाइन के लिए नॉन-इंटरलाकिंग कार्य।
चक्रधरपुर रेल मंडल में 3 से 15 अक्टूबर तक ट्रेनें रद्द।
त्योहारी सीजन में यात्रियों को होगी भारी असुविधा।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेल प्रशासन ने चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले बंडामुंडा ए केबिन-राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं रेल लाइन चालू करने के सिलसिले में बंडामुंडा डी केबिन पर नॉन-इंटरलाकिंग का काम 03 से 15 अक्टूबर के बीच किया जाएगा।
इस वजह से रेलवे ने मंडल से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद करने की घोषणा कर दी है। ट्रेनों के रद होने से त्यौहरी सीजन में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
ये ट्रेनें इन तिथियाें में रद रहेगी
- 04 से 07 और 11 से 15 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 68025/68026 चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर सारंडा मेमू।
- 04 से 13 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 68043/68044 राउरकेला-टाटानगर-राउरकेला मेमू ।
- 04 से 15 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 58152/58151 बरसुआं-बीरमित्रपुर-बरसुआं पैसेंजर ।
- 03 से 12 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर ।
- 04 से 13 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर ।
- 06 और 08 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस ।
- 09 और 11 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस।
- 04 से 07 और 11 से 13 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18109/18110 इतवारी-टाटानगर- इतवारी एक्सप्रेस ।
- 04 से 07 और 11 से 13 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18175 हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस ।
- 05 से 08और 12 से 14 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18176 झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस ।
- 04 से 07 और 11 से 13 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस।
- 04 से 07 और 11 से 13 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस ।
- 05 से 08 और 12 से 14 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस।
- 04, 06, 11 और 13 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 22861 हावड़ा-कंटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस ।
- 05, 07, 12 और 14 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 22862 कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस ।
- 05, 07 और 12 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12871 हावड़ा-जूनागढ़ रोड इस्पात एक्सप्रेस ।
- 06, 08 और 13 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12872 जूनागढ़ रोड-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस ।
- 04 और 11 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18051/18052 बादामपहाड़-राउरकेला-बादामपहाड़ एक्सप्रेस ।
- 03 और 10 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18049 शालीमार-बादामपहाड़ एक्सप्रेस ।
- 04 और 11 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18050 बादामपहाड़-शालीमार एक्सप्रेस ।
- 09 अक्टूबर को को ट्रेन नंबर 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस ।
- 10 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस ।
- 10 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस ।
- 11 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस ।
- 10 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12812 हटिया - एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस ।
- 12 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12811 एलटीटी मुंबई - हटिया एक्सप्रेस ।
- 12 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12767 हजूर साहिब नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस।
- 14 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12768 संतरागाछी-हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस ।
- 12 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर एक्सप्रेस ।
- 14 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस ।
- 13 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस ।
- 14 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस ।
- 13 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12262 हावड़ा - मुंबई सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस।
- 14 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12261 मुंबई सीएसएमटी - हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस।
- 13 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12835 हटिया - सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
- 15 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12835 सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु - हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस ।
- 13 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18452/18451 पुरी-हटिया-पुरी एक्सप्रेस ।
यह भी पढ़ें- त्योहारी भीड़ से निपटने को East Central Railway चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, प्रमुख स्टेशनों पर बनेंगे होल्डिंग एरिया
