यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Train Cancelled: आज से 16 अक्टूबर तक रद रहेंगी ये 66 ट्रेनें, यात्रा करने से पहले पढ़ लें ये खबर
पूजा उत्सव में ट्रेन सुविधा की बाट जो रहे चक्रधरपुर रेल मंडल के यात्रियों को रेलवे से तगड़ा झटका मिला है। रेलवे ने ठीक पूजा उत्सव से पहले मेल एक्सप्रेस ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल में आज से यानी 28 सितंबर से लेकर 16 अक्टूबर तक 66 एक्सप्रेस और पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रद कर दिया गया है। रेलवे विभिन्न तिथियों पर विकासात्मक कार्यों के कारण ट्रेने कैंसल की हैं, जबकि 5 ट्रेनों को रेलवे ने परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है और चार ट्रेनों को एक से चार घंटे तक लेट से चलाने की योजना बनाई है।
पूजा उत्सव में ट्रेन सुविधा की बाट जो रहे चक्रधरपुर रेल मंडल के यात्रियों को रेलवे से तगड़ा झटका मिला है। रेलवे ने ठीक पूजा उत्सव से पहले मेल एक्सप्रेस समेत वंदे भारत जैसी ट्रेनों को रद करने की घोषणा की है। ये सभी 66 ट्रेनें चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरती है। रेलवे के द्वारा ट्रेनों के रद करने की घोषणा से आम रेल यात्रियों का यात्रा का प्रोग्राम चौपट हो गया है।
15 दिन तक यात्रा बाधित
टाटानगर, सिनी, राजखरसवां, चक्रधरपुर, गोइलकेरा, मनोहरपुर, राउरकेला, राजगांगपुर, झारसुगुड़ा आदि स्टेशनों से सफर करने वाले यात्री तकरीबन 15 दिन तक रेल यात्रा नहीं कर पाएंगे। कहा जाए तो स्टेशनों में यात्री ट्रेन के टोटे पड़ जाएंगे।
रेलवे के इस एक झटके में लिए गए फैसले से पूजा, विवाह, चिकित्सा, नौकरी, घरेलू कार्य और उत्सव समेत एक आम आदमी के सभी प्रोग्राम धरी की धरी रह गयी है। रेलवे ने एक झटके में ट्रेनों को रद करने का फैसला लेते हुए इसकी सूची भी जारी कर दी है। बताया गया है कि सभी ट्रेनें 15 से 20 दिन तक रद्द रहेगी ऐसे में जरूरी काम से ट्रेनों में सफर करने वालों के लिए बड़ी मुसीबत का दौर शुरू होने वाला है। यही नहीं ट्रेनों के आवागमन से जिनका रोजगार, व्यापार और कारोबार चलता है वो लोग भी इसके कारण नुकसान उठाएंगे।
खबरें और भी
ये ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेगी:
- 12,13 व 15 अक्टूबी को पुरी से खुलने वाल ट्रेन नंबर 20836/20835 पुरी-राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस ।
- 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 08163/08164 चक्रधरपुर राउरकेला चक्रधरपुर मेमू स्पेशल ।
- 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 08168/08167 झारसुगुडा राउरकेला झारसुगुडा मेमू स्पेशल।
- 28 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18175 हटिया झारसुगुडा मेमू एक्सप्रेस।
- 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18176 झारसुगुडा हटिया मेमू एक्सप्रेस ।
- 29 सितंबर से 18 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18109 टाटा इतवारी एक्सप्रेस ।
- 29 सितंबर से 04 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18110 इतवारी टाटा एक्सप्रेस।
- 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18125/18126 राउरकेला पुरी राउरकेला एक्सप्रेस ।
- 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 22839/22840 राउरकेला भुवनेश्वर राउरकेला इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ।
- 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18107/18108 राउरकेला जगदलपुर राउरकेला इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ।
- 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18117/18118 राउरकेला गुणपुर राउरकेला राज्यारानी एक्सप्रेस।
29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18113/18114 टाटानगर बिलासपुर टाटानगर एक्सप्रेस।
ये भी पढ़ेंः आज ही से रद्द रहेगी आसनसोल-वाराणसी मेमू, जानें वाराणसी यार्ड के री-मॉडलिंग का किन ट्रेनों पर पड़ेगा असर