Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Train News: 16 जून को 10 ट्रेनें रहेंगी रद, इन रेलगाड़ियों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट; पढ़ें पूरी लिस्ट

    Updated: Fri, 14 Jun 2024 04:38 PM (IST)

    रेलवे आद्रा रेल मंडल के मधुकुंडा और मुरादी स्टेशनों के बीच रेलवे फाटकw नंबर 154 में नॉर्मल हाईट सबवे का निर्माण कार्य शुरू करेगी। इसके कारण रेलवे ने 1 ...और पढ़ें

    16 जून को 10 ट्रेनें रहेंगी रद, इन रेलगाड़ियों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट (File Photo)
    16 जून को 10 ट्रेनें रहेंगी रद, इन रेलगाड़ियों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट (File Photo)

    HighLights

    1. 16 जून की सुबह 09:30 बजे से लेकर शाम 05:45 बजे तक 08 घंटे 15 मिनट का ट्रेफिक कम पावर ब्लॉक रहेगा
    2. ट्रेनों के रद होने से यात्रियों को करना पड़ेगा परेशानी का सामना

    जागरण संवाददातता, चक्रधरपुर। Jharkhand Train Cancelled आद्रा रेल मंडल के मधुकुंडा और मुरादी स्टेशनों के बीच रेलवे फाटक नंबर 154 में नॉर्मल हाईट सबवे निर्माण कार्य रेलवे 16 जून को करेगी।

    यह कार्य करने के लिए रेलवे ने 16 जून की सुबह 09:30 बजे से लेकर शाम 05:45 बजे तक 08 घंटे 15 मिनट का ट्रेफिक कम पावर ब्लॉक लिया है।

    इस वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली 10 ट्रेनों को 16 जून को रद करने की घोषणा कर दी है। जबकि 09 ट्रेनों को शॉट टर्मिनेशन और शॉट ओरिजिनेशन कर चलाएगी।

    वहीं रेलवे ने 16 जून को टाटा स्टेशन से खुलने वाली ट्रेन नंबर 18601 टाटानगर - हटिया एक्सप्रेस को चांडिल, पुरूलिया, कोटशिला, मुरी के बजाय चांंडिल, गुण्डाबिहार, मुरी के रास्ते चलाया जाएगा। ट्रेनों के रद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

    16 जून को ये ट्रेनें रद रहेगी

    ट्रेन नंबर 08174/08173 टाटा- आसनसोल -टाटा मेमू।

    ट्रेन नंबर 13512/13511 आसनसोल - टाटा - आससोल एक्सप्रेस।

    ट्रेन नंबर 18183 टाटानगर - बक्सर एक्सप्रेस।

    17 जून को लिंक रेक की कमी के कारण ट्रेन नंबर 18184 बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगा।

    ट्रेन नंबर 08659/08658 आद्रा - आसनसोल -आद्रा मेमू।

    ट्रेन नंबर 08644/08643 आसनसोल - आद्रा - आसनसोल मेमू।

    ट्रेन नंबर 03594/03593 आसनसोल - पुरूलिया - आसनसोल मेमू।

    ट्रेन नंबर 08647/08648 आद्रा- बड़ाभूम - आद्रा मेमू।

    ट्रेन नंबर 08657 आद्रा-आसनसोल मेमू।

    ट्रेन नंबर 08661/08660 आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू।

    ये ट्रेनें शॉट टर्मिनेशन और शॉट ओरिजिनेशन कर चलेगी

    16 जून को धनबाद से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 13301/13302 धनबाद -टाटा - धनबाद एक्सप्रेस का परिचालन आद्रा स्टेशन तक होगा।

    16 जून को ट्रेन नंबर 13301/13302 एक्सप्रेस का परिचालन आद्रा - टाटानगर - आद्रा स्टेशनों के बीच रद रहेगी।

    16 जून को बक्सर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18184 बक्सर -टाटा एक्सप्रेस परिचालन बर्नपुर स्टेशन तक होगा। इस ट्रेन की खाली रेक बर्नपुर से टाटानगर आएगी।

    16 जून को आसनसोल स्टेशन से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 08652 आसनसोल - बड़ाभूम मेमू का परिचालन आद्रा स्टेशन तक होगा।

    16 जून को ट्रेन नंबर 08652 आसनसोल - बड़ाभूम मेमू का परिचालन आसनसोल से आद्रा स्टेशनों के बीच रद रहेगा।

    16 जून को खड़गपुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18027/18028 खड़गपुर - आसनसोल - खड़गपुर मेमू का परिचालन आद्रा स्टेशन तक होगा।

    16 जून को ट्रेन नंबर 18027/18028 खड़गपुर - आसनसोल - खड़गपुर मेमू का परिचालन आद्रा -आसनसोल - आद्रा स्टेशनों के बीच रद रहेगा।

    16 जून को खड़गपुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18035/18036 खड़गपुर - हटिया - खड़गपुर एक्सप्रेस का परिचालन आद्रा स्टेशन तक होगा।

    16 जून को ट्रेन नंबर 18035/18036 खड़गपुर - हटिया - खड़गपुर एक्सप्रेस का परिचालन आद्रा - हटिया - आद्रा स्टेशनों के बीच रद रहेगा।

    16 जून को संतरागाछी स्टेशन से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 12883 संतरागाछी - पुरूलिया रूपसी बांग्ला एक्सप्रेस का परिचालन आद्रा स्टेशन तक होगा। यही रेक आद्रा स्टेशन से ट्रेन नंबर 12884 बन कर आद्रा से हावड़ा के लिए रवाना होगी।

    16 जून को ट्रेन नंबर 12883/12884 एक्सप्रेस का परिचालन आद्रा - पुरूलिया - आद्रा स्टेशनों के बीच रद रहेगा।

    लंबी दुरी की आठ ट्रेनें 21 जून से लेकर 11 जुलाई तक रद रहेंगी

    पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल में विकासात्मक कार्यों को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 08 एक्सप्रेस ट्रेनाें को 21 जून से लेकर 11 जुलाई तक विभिन्न तिथियाें में रद करने की घोषणा कर दिया है।

    खबरें और भी

    वहीं रेलवे ने भोपाल रेल मंडल के मालखेड़ी स्टेशन में 18 से 08 जुलाई तक ट्रेन नंबर 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस का स्टॉपेज वापस ले लिया है।

    साथ ही रेलवे ने 23 व 30 जून को और 07 जुलाई को ट्रेन नंबर 20972 शालीमार-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस मालखेड़ी स्टेशन में नहीं रुकेगी । लंबी दूरी की आठ ट्रेनों के रद होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा ।

    ये ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेंगी

    29 जून और 06 जुलाई को ट्रेन नंबर 20971 उदयपुर सिटी-शालीमार एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगा।

    30 जून और 07 जुलाई को ट्रेन नंबर 20972 शालीमार-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगा ।

    21 व 28 जून और 05 जुलाई को ट्रेन नंबर 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगा ।

    23 व 30 जून को और 07 जुलाई को ट्रेन नंबर 18010 अजमेर - संतरागाछी एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगा ।

    29 जून और 06 जूलाई को ट्रेन नंबर 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगा ।

    02 और 09 जुलाई को ट्रेन नंबर 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगा ।

    03और 10 जुलाई को ट्रेन नंबर 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगा ।

    04और 11 जुलाई को ट्रेन नंबर 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगा ।

    ये भी पढे़ं-

    Train Canceled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 11 से 25 जून तक 20 ट्रेनों का परिचालन रद, इन रेलगाड़ियों का बदला रूट

    Train Canceled: 16 से 24 जून तक 24 स्पेशल रेलगाड़ियों का परिचालन रहेगा बंद, यहां पढ़ें रद ट्रेनों की पूरी लिस्ट