क्योंझर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: हाथी दांत तस्करी में चार गिरफ्तार, वन्यजीवों की हड्डियां भी बरामद
ओडिशा के क्योंझर में वन विभाग ने वन्यजीवों के अवैध व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान में हाथी दांत और वन्यजीवों की हड्डियों की तस्करी मे ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
क्योंझर में चार वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, बड़ी कार्रवाई।
विशेष प्रवर्तन टीम ने अवैध व्यापार का भंडाफोड़ किया।
जिला वन अधिकारी (डीएफओ) एचडी. धनराज ने बुधवार शाम प्रेसवार्ता में बताया कि विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद क्योंझर रेंज अंतर्गत पलासपंगा अनुभाग के हतिकुचा बीट स्थित अमृतपाड़ा (मांझी साही) गांव में विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई उनके निर्देश और निगरानी में की गई।
वन विभाग की टीम ने सदर थाना क्षेत्र निवासी 48 वर्षीय सुनील कुमार सोरेन के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां से दो हाथी दांत और वन्यजीवों की हड्डियां बरामद हुईं।
1.6 किलोग्राम हाथी दांत बरामद
जांच के दौरान वन विभाग ने इस अवैध कारोबार में शामिल तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। इनमें बामेबारी थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी 27 वर्षीय दशरथ माझी, मयूरभंज जिले के बांगरीपोसी थाना अंतर्गत गोपालपुर निवासी 70 वर्षीय दुर्गा हेमब्रम तथा बीसोई थाना क्षेत्र के बधुनिया गांव निवासी 55 वर्षीय बादेन किस्कू शामिल हैं।
वन्यजीवों की हड्डियां बेचने की कोशिश कर रहे थे तस्कर
वन विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि वन्यजीवों की तस्करी या शिकार से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि वन्यजीव संरक्षण को प्रभावी बनाया जा सके।
