Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarkashi Tunnel : गांव लौटने पर श्रमिक महादेव का होगा जोरदार स्वागत, माता-पिता बोले- भगवान ने सुन ली प्रार्थना

    By Dinesh SharmaEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 06:56 PM (IST)

    उत्तरकाशी टनल में फंसे चक्रधरपुर के महादेव नायक के सुरक्षित बाहर निकलने की खबर सुनते ही परिवार में खुशी का माहौल हो गया। परिवार और गांव के लोगों की जा ...और पढ़ें

    गांव लौटने पर श्रमिक महादेव का होगा जोरदार स्वागत, माता-पिता बोले- भगवान ने सुन ली प्रार्थना
    गांव लौटने पर श्रमिक महादेव का होगा जोरदार स्वागत, माता-पिता बोले- भगवान ने सुन ली प्रार्थना

    HighLights

    1. उत्तरकाशी में 17 दिन तक सुरंग में फंसे थे चेलाबेड़ा के महादेव नायक
    2. दोस्त और परिजन गांव लौटने का कर रहे है इंतजार
    3. श्रमिक महादेव नायक के सुरक्षित वापसी पर गांव में हर्ष

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 17 दिनों तक एक सुरंग में फंसे रहे सभी मजदूरों के साथ चक्रधरपुर के चेलाबेड़ा गांव के महादेव नायक भी सुरक्षित निकाल लिए गए है। 41 मजदूरों में महादेव नौवें नंबर पर बाहर आया। बाहर आने के बाद अधिकारियों ने महादेव की उसके बड़े भाई बोनो नायक से मुलाकात कराई।

    बोनो करीब दस दिन पहले ही उत्तराखंड रवाना हुआ था और भाई के बाहर आने की राह देख रहा था। बहरहाल, मंगलवार की शाम महादेव के परिजनों के उसके बाहर आने की सूचना सबसे पहले बोनो नायक ने फोन कॉल के जरिये दी। इसके बाद परिजनों से राहत की सांस ली। परिजन समेत गांव वाले अब उसके गांव लौटने की प्रतीक्षा में है।

    महादेव के गांव लौटने पर जोरदार स्वागत होगा 

    परिजन एवं दोस्तों ने कहा महादेव के गांव लौटने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। महादेव के पिता घासीराम नायक की आंखों में खुशी के आंसू थे। आसमान की तरफ देखते हुए कहा बेटे की वापसी के लिए हर दिन प्रार्थना कर रहा था। शायद भगवान ने प्रार्थना सुन ली।

    महादेव के दोबारा काम पर भेजने के सवाल पर कहा इस बारे में कुछ सोचा नहीं है दिलों दिमाग पर तो सिर्फ महादेव का ही चेहरा घूम रहा था।

    महादेव एक योद्धा है।- ग्रामीण

    मानसिक रूप से कमजोर महादेव की माता सोनका नायक भी महादेव के नाम की चर्चा होने पर मंद-मद मुस्कुरा रही थी। वहीं, रिश्ते की चाची ने कहा कि महादेव जब घर आएगा तो उसके पसंद का भोजन बनाकर खिलाउंगी।

    खबरें और भी

    गांव के सरना बोयपाई व मुरारी नायक ने कहा कि महादेव एक योद्धा है। उसके वापसी पर सभी लोग बेहद खुश है। बताया कि जब से वह हादसे का शिकार हुआ है तो गांव में मायूसी का माहौल था, लेकिन अब वापसी पर लोग बेहद खुश हैं।

    यह भी पढ़ें: Uttarkashi Tunnel Rescue: बेटे की आस में बैठे पिता की थम गई सांस, 17 दिन से पल-पल का ले रहे थे अपडेट; गम में बदला माहौल

    यह भी पढ़ें: Jharkhand News: जामताड़ा में अवैध लॉटरी कारखाना में पुलिस का छापा, सात लोग दबोचे गए; बंद होटल में चल रहा था कारोबार