विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दरिंदे चाचा ने रिश्ते को किया तार-तार, नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म; गांववालों ने दी ऐसी सजा कि...

Published: Sun, 19 May 2024 08:20 PM (IST)

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम से चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां चक्रधरपुर में 65 वर्षीय चाचा ने नाबालिग भतीजी ...और पढ़ें

दरिंदे चाचा ने रिश्ते को किया तार-तार, नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)
दरिंदे चाचा ने रिश्ते को किया तार-तार, नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. गरीबी का फायदा उठाकर करता था दुष्कर्म- पीड़िता
  2. ग्रामीणों ने जूते चप्पल की माला पहनाकर गांव घुमाया

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। चक्रधरपुर में एक रिटायर्ड शिक्षक ने शिक्षक के पद और सामाजिक व पारिवारिक रिश्ते को कलंकित करने का काम किया है। 65 साल के रिटायर्ड शिक्षक ने अपने ही नाबालिग भतीजी को अपनी हवस का शिकार बनाया है और उसे आठ महीने का गर्भवती बना दिया है।

इस घटना के खुलासे के बाद लोगों में इतना गुस्सा बढ़ा की आरोपी रिटायर्ड शिक्षक को जूते चप्पल की माला पहना कर पुरे गांव में घुमाया।

बताया जा रहा है कि यहां रहने वाला 65 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक अपने घर पर 17 साल की अपनी ही भतीजी को घर के कामकाज के लिए रखा था। इसके लिए भतीजी को पैसे का भुगतान भी करता था। चाचा के घर में कामकाज करने के बाद भतीजी वापस अपने घर आ जाती थी।

डॉक्टर ने बताया- लड़की 8 माह की है गर्भवती

19 मई रविवार की सुबह भतीजी अपने घर में अचानक बेहोश होकर गिर गई। लड़की के घरवाले समझ नहीं पाए की लड़की को क्या हुआ। आनन-फानन में लड़की को बेहोशी की हालत में चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने बेहोश नाबालिग लड़की की जांच की जांच के बाद जब डाक्टर ने बेहोशी का कारण उनके परिजनों को बताया तो उनके परिजनों के पैर के नीचे से जमीन खिसक गयी।

डाक्टर ने बताया की लड़की 8 माह की गर्भवती है। उसके गर्भ में बच्चा पल रहा है। घरवाले अचरज में पड़ गए की लड़की गर्भवती कब और कैसे हो गयी। इधर, डॉक्टरों ने इलाज के बाद लड़की को होश में लाया। लड़की के होश में आने के बाद घरवालों ने उसके गर्भवती होने के बारे में पूछताछ की।

गरीबी का फायदा उठाकर चाचा ने शारीरिक संबंध बनाया- पीड़िता

काफी पूछताछ के बाद डरी सहमी लड़की ने बताया कि उसके ही रिटायर्ड शिक्षक चाचा ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया और उसे गर्भवती बना दिया है। उसके चाचा ने एक बार नहीं, बल्कि कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया है।

लड़की ने बताया कि उसके गरीबी का फायदा उठाकर उसके साथ चाचा दुष्कर्म करता था। लोक लाज के मारे वह किसी से कुछ नहीं कह पाती थी। चाचा को इस बात का भी डर था कि कहीं वह गर्भवती ना हो जाए। इसलिए उसका चाचा उसे गर्भपात की गोलियां भी खिला रहा था, लेकिन गर्भपात सफल नहीं हुआ और वह गर्भवती हो गयी।

जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव घुमाया

लड़की की आपबीती सुनकर गांव में गुस्से का उबाल फुट पड़ा। गांव वालों ने रिटायर्ड शिक्षक के घर पहुंचे और उसे घसीटकर घर से बाहर निकाला और उसे जूते चप्पल की माला पहनाकर पूरा गांव घुमाया। इस दौरान उसकी पिटाई भी की गई।

पिटाई के दौरान आरोपी रिटायर्ड शिक्षक का बेटा अपने पिता को बचाने के लिए बीच-बचाव करता रहा। दोनों की ग्रामीणों ने पिटाई भी की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, आठ महीने की गर्भवती नाबालिग लड़की का इलाज अस्पताल में जारी है।

ये भी पढ़ें- 

Railway News: ट्रेन का खाना खाते हैं तो हो जाएं अलर्ट! जांच में हुआ होश उड़ा देने वाला खुलासा

घर में सिर्फ तीन बल्ब, तीन पंखा और एक फ्रीज, फिर भी पहुंचा छप्पर फाड़ बिल; देखते ही सदमे में परिवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।