विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ

Published: Fri, 04 Sep 2026 12:53 PM (IST)

मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस (18189/18190) का प्रायोगिक ठहराव शुरू होगा। सांसद जोबा माझी की पहल पर यह ...और पढ़ें

टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस। फाइल फोटो

टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस। फाइल फोटो

HighLights

  1. टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस का मनोहरपुर में प्रायोगिक ठहराव।

  2. 5 सितंबर को सांसद जोबा माझी हरी झंडी दिखाएंगी।

  3. स्थानीय यात्रियों को दक्षिण भारत यात्रा में सुविधा मिलेगी।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। मनोहरपुर क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात मिलने जा रही है। टाटानगर–एर्नाकुलम–टाटानगर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18189/18190) के मनोहरपुर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव का शुभारंभ 5 सितंबर, शनिवार को किया जाएगा।

इस संबंध में चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक तरुण हरिया ने सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर के विधायक जगत माझी को औपचारिक आमंत्रण पत्र भेजा है।

पत्र में सांसद और विधायक से मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का अनुरोध किया गया है।

मालूम हो कि सांसद जोबा माझी के द्वारा लगातार पत्राचार एवं रेल अधिकारियों के साथ बैठक में एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन के मनोहरपुर स्टेशन में ठहराव की मांग को प्रमुखता से रखे जाने पर रेल मंत्रालय द्वारा बीते शुक्रवार 28 अगस्त को ट्रेन के मनोहरपुर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव को मंजूरी प्रदान की गई थी।

लंबे समय से मनोहरपुर क्षेत्र के रेल यात्री इस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे। एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव शुरू होने से मनोहरपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को टाटानगर, दक्षिण भारत समेत विभिन्न स्थानों की यात्रा में सुविधा मिलेगी।

सांसद जोबा माझी 5 सितंबर को सुबह करीब 06:45 बजे अप टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन को मनोहरपुर स्टेशन में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगी। उक्त कार्यक्रम में डीआरएम तरुण हुरिया, सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी समेत रेल मंडल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें- लातेहार में फर्जी उपस्थिति पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 6595 फोटो रिजेक्ट; मनिका BPO व दो कंप्यूटर ऑपरेटर हटाए गए