विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मनोहरपुर स्टेशन पर बड़ा रेस्क्यू: मुंबई जा रही ट्रेन से दो नाबालिग बचाए गए, बाल मजदूरी और प्रेम प्रसंग का संदेह

Published: Sun, 21 Jun 2026 10:40 PM (IST)

मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने मुंबई जा रही ट्रेन से दो नाबालिगों को बचाया। इन बच्चों को ...और पढ़ें

लोकमान्य तिलक शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से मनोहरपुर स्टेशन पर दो नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू किया गया।

लोकमान्य तिलक शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से मनोहरपुर स्टेशन पर दो नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू किया गया।

HighLights

  1. बाल मजदूरी या प्रेम प्रसंग का संदेह, विस्तृत जांच जारी है।

  2. बच्चों को पुनर्वास, पढ़ाई को ₹4000 मासिक सहायता मिलेगी।

संस, मनोहरपुर। मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर बीती रात आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने अप ट्रेन संख्या 18030 मुंबई लोकमान्य तिलक-शालीमार एक्सप्रेस से दो 16 वर्षीय नाबालिग बच्चों का सुरक्षित रेस्क्यू किया है। 
 
ये दोनों नाबालिग मूल रूप से चक्रधरपुर के रहने वाले हैं और घर से पलायन कर मजदूरी करने के लिए मुंबई की ओर जा रहे थे। 
 

बाल मजदूरी और प्रेम प्रसंग का संदेह 

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों नाबालिगों को उनके बड़े भाई द्वारा बाल मजदूरी कराने के उद्देश्य से महाराष्ट्र की फैक्ट्रियों में ले जाया जा रहा था। 
 
हालांकि, मामले में एक अन्य पहलू यह भी सामने आ रहा है कि दोनों नाबालिग प्रेम प्रसंग के चलते एक लड़की को भी अपने साथ ले जा रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
 
प्लेटफॉर्म परिसर पर चेकिंग के दौरान संदेह होने पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने दोनों को रोका। इसके बाद जिला बाल संरक्षण केंद्र और डालसा (DALSA) की टीम को सूचित किया गया। 
 
जिन्होंने मौके पर पहुंचकर बच्चों की काउंसलिंग की। डालसा के पीएलवी अशोक महतो ने बच्चों को समझाते हुए उन्हें आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
 

चाईबासा सी डब्लू सी को सौंपने और पुनर्वास की तैयारी 

प्रोटेक्शन अधिकारी डॉ. कृष्णा कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों बच्चों को रेलवे एस्कॉर्ट टीम और चक्रधरपुर चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से बाल कल्याण समिति (CWC), चाईबासा के सुपुर्द किया जा रहा है। 

    मिलेगी सरकारी सहायता: 

    बच्चों के सुरक्षित पुनर्वास के लिए सरकार द्वारा संचालित स्पांसरशिप योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके तहत बच्चों को आगे की पढ़ाई और भरण-पोषण के लिए ₹4,000 प्रति माह की वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया जाएगा।

इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन चक्रधरपुर के फणिन्द्र बढ़ाईक, मनोज दास और आरपीएफ के जवान मुख्य रूप से शामिल थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।