Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! चक्रधरपुर आद्रा रेल मंडल में रोलिंग ब्लॉक कार्यों के कारण कई ट्रेनें रहेंगी रद, देखें पूरी लिस्ट

    By Rupesh Kumar VickyEdited By: Mansi Kumari
    Updated: Sun, 12 Jul 2026 06:40 PM (GMT+05:30)

    आद्रा रेल मंडल में 13 से 19 जुलाई तक रोलिंग ब्लॉक कार्य के कारण 9 ट्रेनें रद और 10 शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट की गई हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों ...और पढ़ें

    आद्रा रेल मंडल में 13-19 जुलाई तक रोलिंग ब्लॉक कार्य।

    आद्रा रेल मंडल में 13-19 जुलाई तक रोलिंग ब्लॉक कार्य।

    HighLights

    1. आद्रा रेल मंडल में 13-19 जुलाई तक रोलिंग ब्लॉक कार्य।

    2. कुल 9 ट्रेनें रद, 10 ट्रेनों का मार्ग बदला गया।

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। आद्रा रेल मंडल में 13 से 19 जुलाई के बीच रेल प्रशासन रोलिंग ब्लॉक लेकर रेल लाइन को दुरूस्त करने का कार्य करेगी। इस वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे ने 09 ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद करने की घोषणा कर दी है।

    इसके अलावे रेलवे ने 10 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलाएगी। रेलवे के इस फैसले का असर झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के हजारों यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।

    ये ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेगी:

    • 14, 15 और 18 जुलाई को ट्रेन नंबर 68056 टाटानगर - आसनसोल मेमू का परिचालन रद रहेगी।
    • 13, 16, 17 और 19 जुलाई को ट्रेन नंबर 68046/68045 आद्रा - आसनसोल-आद्रा मेमू का परिचालन रद रहेगी ।
    • 14, 17 और 19 जुलाई को ट्रेन नंबर 68090/68089 आद्रा - मेदिनीपुर - आद्रा मेमू का परिचालन रद रहेगी ।
    • 19 जुलाई को ट्रेन नंबर 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू का परिचालन रद रहेगी ।
    • 13 और 16 जुलाई को ट्रेन नंबर 63594/ 63593 आसनसोल - पुरूलिसा -आसनसोल मेमू को परिचालन रद रहेगी।

    ये ट्रेने शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलेगी :

    • चक्रधरपुर - गाेमो - चक्रधरपुर एक्सप्रेस (18116/18115 ) 14, 17 और 19 जुलाई को यह ट्रेन महुदा तक चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन इन तिथियों में महुदा-गोमो-महुदा स्टेशनों के बीच रद रहेगी।
    • आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू ( 68055/68056 ) : 16 जुलाई को यह ट्रेन पुरूलिया स्टेशन तक चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन पुरूलिया - टाटानगर - पुरूलिया स्टेशनों के बीच रद रहेगी।
    • टाटानगर - आसनसोल मेमू- बराभूम मेमू (68056/68060 ) : 17 और 19 जुलाई को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक चलेगी । इस ट्रेन का परिचालन आद्रा- आसनसोल - आद्रा स्टेशनों के बीच रद रहेगी।
    • आसनसोल-टाटानगर मेमू (68055 ) 14, 15 और 18 जुलाई को यह ट्रेन आद्रा तक चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन आद्रा - टाटानगर स्टेशनों के बीच रद रहेगी।
    • आसनसोल - पुरूलिसा -आसनसोल मेमू (63594/ 63593 ) : 15, 17 और 18 जुलाई को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक चलेगी । इस ट्रेन का परिचालन आद्रा-पुरूलिया -आद्रा स्टेशनों के बीच रद रहेगी।
    • आसनसोल-बाराभूम मेमू (68060 ) 14, 15 और 18 जुलाई को यह ट्रेन आद्रा तक चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन आसनसोल-आद्रा स्टेशनों के बीच रद रहेगी।

    ये ट्रेनें घंटो लेट से चलेगी:

    • 13, 16 और 17 जुलाई को खड़गपुर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से हटिया के लिए रवाना होगी।
    • 14 जुलाई को हटिया से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से खड़गपुर के लिए रवाना होगी।
    • 15 और 18 जुलाई को हटिया से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से खड़गपुर के लिए रवाना होगी।