Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड: चक्रधरपुर में पुलिस को चुनौती दे रहे बदमाश, दिनदहाड़े महिलाओं से की 3 लाख की लूट; CCTV में कैद वारदात

    By Jagran NewsEdited By: Yashodhan Sharma
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 12:02 AM (IST)

    चक्रधरपुर शहर में अपराधियों ने दिन दहाड़े दो महिलाओं से रुपये से भरे बैग लूट लिए। लूट की यह वारदात पुलिस को खुली चुनौती है। घटना चक्रधरपुर के व्यस्ततम ...और पढ़ें

    चक्रधरपुर में पुलिस को चुनौती दे रहे बदमाश, दिनदहाड़े महिलाओं से की 3 लाख की लूट; CCTV में कैद वारदात
    चक्रधरपुर में पुलिस को चुनौती दे रहे बदमाश, दिनदहाड़े महिलाओं से की 3 लाख की लूट; CCTV में कैद वारदात

    HighLights

    1. दिन-दहाड़े दो महिलाओं से रुपये से भरे बैग लूट
    2. अज्ञात अपराधियों ने चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के पास महिला के हाथ से रुपयों से भरा बैग लूट लिया

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर: झारखंड के चक्रधरपुर शहर में अपराधियों ने दिन-दहाड़े दो महिलाओं से रुपये से भरे बैग लूट लिए। लूट की यह वारदात पुलिस को खुली चुनौती है।

    घटना चक्रधरपुर के व्यस्ततम इलाके में से एक चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप एनएच 75 पर बुधवार दोपहर तकरीबन एक बजे घटी।

    इस घटना के बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में चक्रधरपुर थाने के सीसीटीवी कंट्रोल रूम में फूटेज खंगाल रही है।

    कैसे हुई वारदात?

    बताया जा रहा है की लूटकांड की शिकार हुई दोनों महिलायें असंतालिया के पास एक घर का निर्माण करवा रही हैं।

    घर निर्माण कार्य के लिए पैसों की निकासी के लिए दोनों चक्रधरपुर के एसबीआई बैंक मेन ब्रांच गयी थी, जहां बैंक से 2 लाख 75 हजार रुपये निकालकर दोनों महिला स्कूटी से असंतालिया की ओर जा रही थी।

    इसी दौरान महिला का पीछा कर रहे बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के पास महिला के हाथ से रुपयों से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

    महिलाओं ने किया बदमाशों का पीछा

    ऐसे में जब तक महिला कुछ समझ पाती और शोर मचाना शुरू करती अपराधी दिनदहाड़े लाखों की लूट को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। हालांकि, महिलाओं ने उनका पीछा किया, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ।

    इसके बाद लूटकांड का शिकार हुई दोनों पीड़ित महिला चक्रधरपुर थाने पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

    अब चक्रधरपुर पुलिस के द्वारा थाने के कंट्रोल रूम में शहर के सभी 100 कैमरों को खंगाल रही है और अपराधियों की शिनाख्त करने में लगी हुई है।

    लूट से पहले की महिलाओं की रेकी

    जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है, उससे लगता है कि अपराधी दोनों महिलाओं की बैंक से ही रेकी कर रहे होंगे। जब दोनों महिला रूपये लेकर बाहर निकली तो मौका पाकर अपराधियों ने लूटकांड को अंजाम दिया और फरार हो गए।

    इस घटना ने एक बार फिर से चक्रधरपुर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। मालूम रहे कि पुलिस और प्रशासन ने चक्रधरपुर को अपराध मुक्त बनाने के लिए पुरे शहर को 100 कैमरों से पाट दिया है।

    बदमाशों में नहीं है पुलिस का खौफ

    सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके बावजूद अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं है। दिनदहाड़े चक्रधरपुर में एनएच 75 सड़क मार्ग पर लाखों रुपये की लूट आसानी से हो गयी, लेकिन अब तक पुलिस को अपराधियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

    खबरें और भी

    फिलहाल, पुलिस ने लूटकांड को लेकर कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।