Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mumbai-Howrah Duronto Express दो दिन रहेगी रद्द, इन लंबी दूरी की ट्रेनें भी होंगी प्रभावित; पढ़ें कारण

    Updated: Sat, 18 May 2024 10:47 AM (IST)

    Train Cancelled मुंबई जोन के सीएसएमटी स्टेशन में रेलवे द्वारा विकासात्मक कार्य किया जा रहा है। इस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म विस्तार के साथ-साथ स्टेशन और स ...और पढ़ें

    Mumbai-Howrah Duronto Express दो दिन रहेगी रद्द, इन लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ेगा असर (फाइल फोटो)
    Mumbai-Howrah Duronto Express दो दिन रहेगी रद्द, इन लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ेगा असर (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. स्टेशन यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का काम जारी
    2. दोनों तरफ से दुरंतो एक्सप्रेस का परिचालन रद्द

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। Train Cancelled मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के सीएसएमटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म विस्तार के साथ स्टेशन और स्टेशन यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का काम कराया जा रहा है। इसके कारण चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली दोनों तरफ से दुरंतो एक्सप्रेस का परिचालन को रद्द किया गया है।

    साथ ही तीन ट्रेनों को गंतव्य से पहले दादर स्टेशन में समाप्त करने और चार ट्रेनों को गंतव्य से पहले दादर स्टेशन से ही शुरू करने का फैसला लिया गया है।

    रेलवे के इस निर्णय से टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला एवं झारसुगुडा समेत अन्य जिलों के यात्रियों को मुंबई और हावड़ा आने-जाने में परेशानी होगी।

    ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

    रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 31 मई को हावड़ा से खुलने वाली ट्रेन नंबर 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस और 02 जून को सीएसएमटी स्टेशन से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा।

    साथ ही 18 मई से 31 मई तक हावड़ा से खुलने वाली ट्रेन नंबर 12810 हावड़ा-सीएसएमटी सुपरफास्ट मेल एक्सप्रेस गंतव्य से पहले दादर स्टेशन में समाप्त होगी, जबकि 18 मई और 31 मई को हावड़ा से खुलने वाली ट्रेन नंबर 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस दादर स्टेशन में समाप्त होगी। 31 मई को हावड़ा से खुलने वाली ट्रेन नंबर 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजली एक्सप्रेस दादर स्टेशन में समाप्त होगी।

    वहीं, एक जून को सीएसएमटी से खुलने वाली ट्रेन नंबर 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल एक्सप्रेस दादर स्टेशन से प्रारंभ होगी। 02 जून को सीएसएमटी से खुलने वाली ट्रेन नंबर 12869 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस दादर स्टेशन से प्रारंभ होगी। 01 और 02 जून को सीएसएमटी से चलने वाली ट्रेन नंबर 12859 सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस दादर स्टेशन से खुलेगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    Train Cancelled: टाटानगर से गुजरने वाली दो ट्रेनें रहेंगी रद्द, तो Anand Vihar-Hatia का बदला रूट; ये है वजह

    जलियांवाला बाग एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी, झारखंड से गुजरने वाली चार ट्रेनों में लगेगा अतिरिक्त कोच