विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: चाईबासा में एक बार फिर नक्सलियों के मंसूबे हुए नाकाम, सुरक्षाबलों ने 5 किलो का IED जब्त कर किया डिफ्यूज

By Md Taquiddian Edited By: Shashank Shekhar
Published: Wed, 10 Jan 2024 08:01 PM (IST)

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम स्थित चाईबासा में नक्सलियों की बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। नुकसान पहुंचाने ...और पढ़ें

चाईबासा में एक बार फिर नक्सलियों के मंसूबे हुए नाकाम (प्रतीकात्मक तस्वीरें)
चाईबासा में एक बार फिर नक्सलियों के मंसूबे हुए नाकाम (प्रतीकात्मक तस्वीरें)

HighLights

  1. पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED किया गया बरामद
  2. पांच किलो ग्राम का आइइडी बम बरामद कर किया डिफ्यूज

जागरण संवाददाता, चाईबासा। नक्सलियों की ओर से सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गये आइइडी बम को सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम हेस्साबांध एवं जोजोहातु के बीच जंगली पहाड़ी क्षेत्र से बरामद किया है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की जानकारी के बाद सुरक्षा बलों की ओर से लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED बरामद

बुधवार को भी सुरक्षा बलों की टीम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम हेस्साबांध एवं जोजोहातु के बीच जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही थी। उसी दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गये एक पांच किलो ग्राम का आइइडी बम बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है।

सुरक्षा बलों की ओर से नक्सलियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एसपी ने कहा कि कोल्हान के जंगलों में नक्सलियों के जमे होने की सूचना पर एक संयुक्त अभियान अक्टूबर 2023 से ही गोईलकेरा थाना अंतर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोंटो थाना अंतर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, जेल में बंद इतने कैदी जल्द आएंगे बाहर; अफसरों को दिया ये निर्देश

ये भी पढ़ें: झारखंड में NIA का ताबड़तोड़ एक्शन, इनामी नक्सली को रिमांड पर लेकर कर रही पूछताछ; हो सकता है बड़ा खुलासा!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।