Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कैश न मिलने पर केक-चॉकलेट से भरा पेट: नोवामुंडी में बेकरी की दुकान में चोरी, CCTV में कैद हुए 3 संदिग्ध

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 07:23 PM (IST)

    नोवामुंडी के बड़ाजामदा बाजार में एक बेकरी में चोरी का प्रयास हुआ, जहां चोरों को नकदी नहीं मिली तो उन्होंने दुकान से केक और चॉकलेट खाकर पेट भरा और फरार ...और पढ़ें

    पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

    पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

    HighLights

    1. नोवामुंडी बेकरी में चोरों ने खाए केक और चॉकलेट।

    2. नकदी न मिलने पर चोरों ने की अनोखी चोरी।

    3. सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध चोर कैद हुए।

    संसू, नोवामुंडी। बड़ाजामदा बाजार स्थित एक बेकरी दुकान में बुधवार देर रात चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। तीन अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर काटकर चोरी का प्रयास किया। 
     
    लेकिन जब अंदर नकदी (कैश) नहीं मिली, तो वे दुकान में रखे केक और चॉकलेट खाकर ही फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।
     

    सुबह दुकान खोलने पर हुआ खुलासा 

    जानकारी के मुताबिक, बेकरी संचालक मदन गुप्ता गुरुवार सुबह जब अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर कटा देखकर उनके होश उड़ गए।
     
    अंदर जाने पर सामान बिखरा मिला और बेकरी में रखे केक व चॉकलेट गायब थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बड़ाजामदा थाना पुलिस को दी।
     
    सूचना पाते ही थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर तीन संदिग्ध युवकों की हरकतें साफ दिखाई दी हैं। 
     

    नशेड़ियों पर चोरी का संदेह 

    पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। दुकानदार मदन गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। 
     
    उन्होंने आशंका जताई है कि इस वारदात के पीछे नशे के आदी युवकों का हाथ हो सकता है। स्थानीय निवासियों का भी कहना है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर नकेल न कसे जाने के कारण आपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हो रही है। 
     
    ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लागतार चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं।