Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चाईबासा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, छतीसगढ़ के रहने वाले कोबरा जवान राजेश शहीद; एक जवान घायल

    By Sudhir PandeyEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 09:28 PM (IST)

    झारखंड के पश्चिमि सिंहभूम में नक्सलियों के द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए। दोनों जवानों को इलाज के रांची ले जाया ...और पढ़ें

    चाईबासा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, छतीसगढ़ के रहने वाले कोबरा जवान राजेश शहीद;
    चाईबासा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, छतीसगढ़ के रहने वाले कोबरा जवान राजेश शहीद;

    HighLights

    1. कोबरा 209 बटालियन के कांस्टेबल राजेश कुमार शहीद
    2. घायल इंस्पेक्टर भुपेंद्र का अस्पताल में इलाज जारी

    जागरण संवाददात, चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने आइईडी विस्फोट किया। इस दौरान दो जवान घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए रांची ले जाया गया।

    हालांकि, इलाज के दौरान कोबरा 209 बटालियन के कांस्टेबल राजेश कुमार (29 वर्ष) शहीद हो गए। शहीद राजेश मूलरूप से छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के चहुरा थाना क्षेत्र के मदेली रावेली गांव के निवासी थे।

    घटना गुरुवार को टोंटो थाना अंतर्गत तुंबाहाका और सरजोमबुरू के रास्ते में आईईडी ब्लास्ट के कारण हुआ। रांची में पोस्टमार्टम के बाद शहीद जवान राजेश का शव पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

    वहीं, ब्लास्ट में घायल हुए इंस्पेक्टर भुपेंद्र कुमार (40 वर्ष) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के छिलताकहर गांव के निवासी हैं।

    घायल इंस्पेक्टर भुपेंद्र को ब्लास्ट के दौरान छाती में जख्म हो गया है। उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा है।

    नक्‍सलियों के खिलाफ अभियान

    जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में कई नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

    इस दौरान थाना क्षेत्र के तुंबाहाका, सरजोमबुरु समेत अन्य इलाकों में अभियान चलाया गया। इसमें सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के द्वारा लगाये गए दो आईईडी बम, एक पाइप बम समेत अन्य सामाग्री बरामद किया है।

    वहीं, सुबह-सुबह तुम्बाहाका कैंप में कोबरा बटालियन 209 के जवानों के शिफ्ट बदलने के दौरान नक्सलियों ने आईईडी बम विस्फोट कर दिया।

    इसकी चपेट में आकर कोबरा बटालियन के दो जवान गंभीर रुप से जख्मी हो गये। दोनों को रांची इलाज के लिए ले जाया गया। इनमें से कांस्टेबल राजेश कुमार बलिदान हो गये हैं। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने इसकी पुष्टि की है।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand News: भूख से तड़प-तड़प कर मौत,परिवार का आरोप कई महीनों से नहीं मिल रहा था राशन; सिस्टम ने ले ली जान!

    लगातार हो रहे आईईडी विस्‍फोट

    इससे पहले भी नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्‍लास्ट किए। मुठभेड़ समेत अन्य के जरिए जवानों को शहीद किया था, जबकि आधा दर्जन से अधिक जवान घायल भी हुए।

    यह भी पढ़ें: चाईबासा में नक्‍सलियों ने किया फिर विस्‍फोट, सुरक्षाबल के एक जवान शहीद; एक घायल जवान का इलाज जारी