Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chaibasa News: चाईबासा के जंगलों से 5 किलो का IED बम बरामद, सुरक्षाबलों ने मौके पर ही किया नष्ट

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 07:09 PM (IST)

    जिला पुलिस और सुरक्षाबलों ने रविवार को टोन्टो थानान्तर्गत तुम्बाहाका और प्रधान घाट के बीच घनी जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान लिया। इस स ...और पढ़ें

    चाईबासा के जंगलों से बरामद हुआ IED बम
    चाईबासा के जंगलों से बरामद हुआ IED बम

    जागरण संवाददाता, चाईबासा। रविवार को जिला पुलिस और सुरक्षाबलों ने टोन्टो थानान्तर्गत तुम्बाहाका और प्रधान घाट के बीच जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त अभियान जारी रखा। 

    इस सुरक्षा अभियान में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये पांच किलोग्राम के एक आइईडी बम को बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से विनिष्ट कर दिया है।

    सुरक्षाबल लगातार कर चला रहे सुरक्षा अभियान

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है।

    इसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, 203 बटालियन, 205 बटालियन, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 बटालियन, 197 बटालियन, 157 बटालियन, 174 बटालियन, 193 बटालियन, 134 बटालियन, 26 बटालियन, 11 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

    इन इलाकों में चलाया जा रहा है सुरक्षा अभियान

    इसी क्रम में बीते 10 अक्टूबर 2023 से ही एक संयुक्त अभियान गोइलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में चलाया जा रहा है।

    खबरें और भी

    उसी अभियान के दौरान रविवार को पांच किलो का आइईडी सुरक्षाबलों ने बरामद कर मौके पर ही विनिष्ट कर दिया है। नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

    ये भी पढे़ं-

    Jharkhand News: बलिदान पुलिसकर्मियों-पदाधिकारियों के 52 आश्रितों को मिली राहत, अनुकंपा पर के आधार पर दी गई नौकरी

    झारखंड में नक्सलियों का शहीदी सप्ताह शुरू, सुरक्षाबलों ने बढ़ाई चौकसी; चौतरफा घेरने की तैयारी