Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: 'झामुमो को सपोर्ट करें, लेकिन...'; झारखंड कांग्रेस प्रभारी के नए बयान से तेज हुई सियासी हलचल

    Updated: Sat, 22 Feb 2025 07:25 PM (IST)

    Jharkhand Politics कांग्रेस के नए प्रभारी के. राजू ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में आदिवासी और मूलवासी हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में झामुमो को सपोर्ट ...और पढ़ें

    झारखंड कांग्रेस प्रभारी के नए बयान से तेज हुई सियासी हलचल
    झारखंड कांग्रेस प्रभारी के नए बयान से तेज हुई सियासी हलचल

    HighLights

    1. झारखंड कांग्रेस प्रभारी ने की कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलाें के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
    2. के.राजू ने कोल्हान प्रमंडल मुख्यालय चाईबासा में कहा- कांग्रेस के डीएनए में आदिवासी और मूलवासी

    जागरण संवाददाता, चाईबासा। झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी के. राजू शनिवार को कोल्हान प्रमंडल मुख्यालय चाईबासा पहुंचे।

    उन्होंने कांग्रेस भवन चाईबासा में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिला पश्चिमी सिंहभूम , सरायकेला - खरसावां तथा पूर्वी सिंहभूम के प्रखंड, नगर तथा मंडल के अध्यक्षों संग बैठ की।

    बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में आदिवासी और मूलवासी है।

    यह नहीं सोचना है कि दूसरी पार्टी उन्हें आगे लेकर जाएगी। आदिवासी-मूलवासी को कांग्रेस आगे लेकर जाएगी। झारखंड में झामुमो को सपोर्ट करें, लेकिन कांग्रेस की अपनी एक पहचान है। झारखंड का ही बेटा जयपाल सिंह मुंडा ने कांग्रेस का दामन थामा था, उनकी सोच को पूरा कर सकते हैं।

    उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्मान, संगठन की मजबूती, युवा व महिला नेताओं को मौका, एससी-एसटी-ओबीसी व अल्पसंख्यक समुदाय से नेता बनाना और सरकार व संगठन के बीच बेहतर तालमेल के साथ जनता से किए वायदे को पूरा करना शामिल है।

    के. राजू ने कहा कि वह झारखंड में संगठन को चलाने के लिए नहीं, बल्कि सभी के सहयोग से आगे बढ़ाने और मजबूत करने के लिए आए है।

    मोहल्ला स्तर पर कांग्रेस को करें मजबूत : केशव महतो

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 2025 संगठन सृजन का वर्ष है, हमें संगठन की अंतिम इकाई तक को मजबूत करना है। हम जिन ग्राम, वार्ड, मोहल्ले में रहते हैं, उस स्तर तक संगठन को लेकर जाना है।

    जातीय जनगणना, ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षा राज्य के प्रमुख मुद्दे : प्रदीप यादव

    कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि राज्य में जातीय जनगणना, ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण सबसे प्रमुख मुद्दा है। वर्तमान बजट में जातीय जनगणना के लिए राशि का आवंटन करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को दिया गया है।

    सभी नेताओं के कार्यों का होगा सोशल आडिट : राजेश कच्छप

    • कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने कहा कि के. राजू ने देश में कार्यों के सोशल आडिट की शुरुआत की थी। झारखंड में भी सोशल आडिट होगा, सभी नेताओं के कार्यों का सोशल आडिट किया जाएगा।
    • किन नेताओं का संगठन और जनता के हित में क्या योगदान रहा, इसकी पूरी जानकारी नए प्रभारी जुटाकर रखेंगे। संगठन में ईमानदारी पूर्वक काम करना है। संगठन आगे बढ़ेगा तो हम आगे बढ़ेंगे।

    संगठन की मजबूती होगी तभी हम मजबूत होंगे : सोनाराम

    जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को हमेशा हमारी तरफ से सहयोग मिलता रहेगा। संगठन की मजबूती से ही हम सभी आज इस मुकाम तक पहुंचे है।

    खबरें और भी

    संगठन में काम करने का परिणाम संगठन ने हमें दिया है। जनता के लिए कांग्रेस हमेशा आगे बढ़कर काम करती है।

    वहीं बैठक को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, देवेन्द्र नाथ चांपिया, बंधु तिर्की, पूर्व मेयर रामा खलखो, चंद्रशेखर दास, आनंद बिहारी दुबे, धर्मेन्द्र सोनकर, अमित राय आदि ने भी संबोधित किया।

    बैठक में विजय खां, जोसाय मार्डी, केदार पासवान, गजेन्द्र सिंह, सुनीत शर्मा, अशोक चौधरी, त्रिशानु राय, संजीव श्रीवास्तव, देबू चटर्जी समेत अन्य मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें-

    चुनाव से पहले तेजस्वी को सता रहा एक बात का डर! सभी नेताओं को चेताया, बोले- पार्टी जीतेगी तो...

    झारखंड के युवाओं की हो गई चांदी! हेमंत सरकार ने लिया अहम फैसला