Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    21 नवंबर को गृह क्षेत्र आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, इलाके के लोगों को देंगी बड़ी सौगात; रेल मंत्री भी रहेंगे मौजूद

    By Jagran NewsEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 09:08 PM (GMT+05:30)

    द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने के 15 महीने बाद 21 नवंबर को अपने गृह क्षेत्र रायरंगपुर आएंगी। इस दौरान अपने इलाके के लोगों को रेलवे से जुड़ी कई बड़ी सौ ...और पढ़ें

    21 नवंबर को गृह क्षेत्र आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, इलाके के लोगों को देंगी बड़ी सौगात
    21 नवंबर को गृह क्षेत्र आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, इलाके के लोगों को देंगी बड़ी सौगात

    HighLights

    1. ट्रेनों के उद्घाटन के साथ कई विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगी
    2. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम भी रहेंगे मौजूद

    रूपेश कुमार विक्की, चक्रधरपुर। भारत की राष्ट्रपति बनने के 15 महीने बाद महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने गृह क्षेत्र रायरंगपुर 21 नवंबर को आएंगी।

    इस दौरान द्रौपदी मुर्मू चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले बादामपहाड़ स्टेशन से शालीमार-बदामपहाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस, बदामपहाड़-राउरकेला साप्ताहिक एक्सप्रेस व टाटानगर-बदामपहाड़ मेमू स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।

    इसके साथ ही राष्ट्रपति कई बदामपहाड़ रायरंगपुर सेक्शन में कई विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगी। उद्घाटन समारोह के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा, डीआरएम एजे राठौड सहित गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

    इधर, बादामपहाड़ और रायरंगपुर के ग्रामीण भी अपने क्षेत्र की बेटी महामहिम राष्ट्रपति के आगमन को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं, क्षेत्र को रेल से जोड़ने के लिए मिल रही तीन नई ट्रेनों की खबर से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

    15 नवंबर को जीएम करेंगे निरीक्षण

    चक्रधरपुर रेल मंडल का बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन ओडिशा के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एक छोटा सा रेलवे स्टेशन है। इस क्षेत्र में केवल माल ढुलाई को रेलवे द्वारा प्राथमिकता दी जाती थी।

    वहीं, इस क्षेत्र के लोगों के लिए एक मात्र बदामपहाड़ा टाटा पैसेंजर ट्रेन चला करती है, लेकिन अब द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से इस क्षेत्र में विकास पर रेलवे और केंद्र सरकार विशेष रूप से ध्यान दे रही है।

    अब तक रेल कनेक्टिविटी से वंचित बादामपहाड़ रायरंगपुर सेक्शन में रेल कनेक्टिविटी के विकास को लेकर तेजी से कार्य किये जा रहे है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही रेलवे ने राष्ट्रपति के गृह क्षेत्र के रेलवे स्टेशन बादामपहाड़ रायरंगपुर सेक्शन को रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने में जुटी है।

    खबरें और भी

    इसको लेकर रेल जीएम अनिल कुमार मिश्रा लगातार बादामपहाड़ स्टेशन का दौरा कर रहे हैं। 15 नवंबर को कार्य प्रगति को लेकर रेल जीएम अनिल कुमार मिश्रा फिर एक बार बादामपहाड़ रायरंगपुर सेक्शन का दौरा करेंगे।

    जीएम व्हाट्सएप्प ग्रुप के जरिए ले रहें जानकारी

    21 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उद्घाटन समारोह को एक बड़ा ऐतिहासिक कार्यक्रम बनाने के लिए रेलवे जोर-शोर से लगी हुई है। चक्रधरपुर रेल मंडल के अधिकारी लगातार कार्य प्रगति पर नजर बनाये हुए हैं और राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारी में जुटे है।

    बादामपहाड़ रायरंगपुर सेक्शन के विकास कार्य को लेकर रेल जीएम अनिल कुमार मिश्रा काफी गंभीर हैं। उन्होंने इसके लिए एक व्हाट्सएप्प ग्रुप बना रखा है, जिसमें बादामपहाड़ रायरंगपुर सेक्शन से जुड़े विकास कार्यों का रेल अधिकारी हर दिन हर घंटे का रिपोर्ट को साझा करते हैं। इसके बाद संबंधित अधिकारी को कार्य को लेकर जीएम दिशा-निर्देश भी जारी करते रहते है।

    यह भी पढ़ें: NCP की टूट का भाजपा को लाभ! विधायक कमलेश सिंह ने मिलाया BJP से हाथ; JMM-कांग्रेस को मात देने के लिए अपनाई ये रणनीति

    यह भी पढ़ें: झारखंड में सियासी उथलपुथल तेज, साथ देने वाले बना रहे हेमंत सरकार से दूरी; NCP विधायक के बाद सरयू राय ने मोड़ा मुंह