विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Railway News: आज से 2 अगस्त के बीच जनशताब्दी सहित 16 ट्रेनें रद, कुछ का बदला रूट; यहां देखें लिस्ट

Published: Tue, 15 Jul 2025 05:00 AM (IST)

चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 16 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेल लाइन दुरुस्तीकरण कार्य ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. 16 ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग बदले गए |
  2. रेल लाइन दुरुस्तीकरण कार्य जारी |
  3. यात्रियों को सलाह यात्रा योजना बनाएं |

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। यात्रीगण ध्यान दें अगर आपने भी आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने की प्लानिंग की है तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है।

दक्षिण पूर्व रेलवे ने आज से लेकर 02 अगस्त तक चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 16 ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में रद कर दिया है।

जबकि 08 एक्सप्रेस ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन कर और 05 ट्रेनों का परिवर्तित मार्ग से चलाएगी। इन तिथियों के बीच रेल प्रशासन आदित्यपुर-गम्हरिया-आदित्यपुर स्टेशनों के बीच टीआरटी मशीन के द्वारा अप व डाउन रेल लाइन को दुरूस्त करने का कार्य करेगी।

ये ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेंगी

  • 15, 19, 22, 26, 29 जुलाई और 02 अगस्त को ट्रेन नंबर 12021 / 12022 हावड़ा-बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस।
  • 15, 19, 22, 26, 29 जुलाई और 02 अगस्त को ट्रेन नंबर 18113 / 18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस।
  • 19, 26 जुलाई और 02 अगस्त काे ट्रेन नंबर 68003 / 68004 टाटानगर-गुवा-टाटानगर मेमू।
  • 15, 19, 22, 26, 29 जुलाई और 02 अगस्त को ट्रेन नंबर 68043/68044 टाटानगर-राउरकेला-टाटानगर मेमू।
  • 15, 22 और 29 जुलाई काे ट्रेन नंबर 68126 / 68125 बड़बिल-टाटानगर-बड़बिल मेमू।

ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलेंगी

  • 15, 19, 22, 26, 29 जुलाई और 02 अगस्त को ट्रेन नंबर 12871 हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन टाटानगर स्टेशन तक होगा। इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन इन तिथियों में टाटा से टिटलागढ स्टेशनों के बीच रद रहेगी।
  • 15, 19, 22, 26, 29 जुलाई और 02 अगस्त को ट्रेन नंबर 22861 हावड़ा-कंटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन टाटानगर स्टेशन तक होगा। इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन इन तिथियों में टाटा से कंटाबांजी स्टेशनों के बीच रद रहेगी।
  • 15, 19, 22, 26, 29 जुलाई और 02 अगस्त को ट्रेन नंबर 12872 टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन राउरकेला स्टेशन तक होगा। इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन इन तिथियों में राउरकेला से हावड़ा स्टेशनों के बीच रद रहेगी।
  • 15, 19, 22, 26, 29 जुलाई और 02 अगस्त को 22862 कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन राउरकेला स्टेशन तक होगा। इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन इन तिथियों में राउरकेला से हावड़ा स्टेशनों के बीच रद रहेगी।

ये ट्रेनें डायवर्ट रूट से चलेंगी

  • 18 व 25 जुलाई और 01 अगस्त को पुरी से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18477 पुरी- योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस डायवर्ट रूट कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड- इब स्टेशन होते हुए ऋषिकेश तक चलेगी। उत्कल एक्सप्रेस का परिचालन 19, 26, जुलाई और 02 अगस्त को टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुडा स्टेशनों के बीच रद रहेगी।
  • 14, 21 और 28 जुलाई को ऋषिकेश से खुलने वाली ट्रेन नंबर 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस डायवर्ट रूट इब -झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक स्टेशन होते हुए पुरी तक चलेगी। उत्कल एक्सप्रेस का परिचालन 15, 22 और 29 जुलाई को झारसुगुडा, राउरकेला, चक्रधरपुर और टाटानगर स्टेशनों के बीच रद रहेगी।
  • 15, 22 और 29 जुलाई को ट्रेन नंबर 13287 दुर्ग-आरा एक्सप्रेस का परिचालन डायवर्ट रूट सीनी, कांड्रा होते हुए आरा तक चलेगी। साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन गमहरिया से टाटानगर स्टेशनों के बीच रद रहेगी।
  • 18, 25 जुलाई और 01 अगस्त को ट्रेन नंबर 13288 आरा-दुर्ग एक्सप्रेस साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन डायवर्ट रूट कांड्रा सीनी होते हुए दुर्ग तक होगा। साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन टाटानगर से गमहरिया स्टेशनों के बीच रद रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।