विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगस्त-सितंबर में दो दिनों के लिए कैंसिल रहेगी कामाख्या एक्सप्रेस, बिहार की 3 ट्रेनों का बदलेगा रूट

Published: Fri, 11 Jul 2025 07:00 AM (GMT+05:30)

Railway News इर्स्टन रेलवे मालदा टाउन स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के कारण 31 अगस्त से 5 सितंबर तक कार्य करेगा। ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. मालदा टाउन स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य |
  2. टाटानगर से गुजरने वाली दो ट्रेनें रद्द |
  3. तीन लंबी दूरी की ट्रेनों का मार्ग बदला |

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। इर्स्टन रेलवे के मालदा टाउन स्टेशन में 31 अगस्त से लेकर 05 सितंबर तक रेल प्रशासन प्री एनआई और एनआई का कार्य कर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य करेगी।

इस वजह से रेलवे ने खड़गपुर, आद्रा एवं चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर से गुजरने वाली दो ट्रेनों का परिचालन रद कर दिया है। जबकि लंबी दूरी की तीन ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने की घोषणा कर दी है।

ये ट्रेनें रद इन तिथियों में रद रहेगी

  • 02 सितंबर को ट्रेन नंबर 15639 पुरी - कामाख्या एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगी।
  • 31 अगस्त को ट्रेन नंबर 15640 कामाख्या - पुरी एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगी।

ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

  • 01 सितंबर को ताम्बरम स्टेशन से चलने वाली ट्रेन नंबर 15629 ताम्बरम - सिलघाट टाउन नागांव एक्सप्रेस आसनसोल, अंडाल, रामपुरहाट, गुमानी, मालदा टाउन स्टेशन की बजाए परिवर्तित मार्ग आसनसोल, झाझा, बरौनी,कटिहार स्टेशन होते हुए सिलघाट टाउन स्टेशन तक चलेगी।
  • 02 सितंबर को बेंगलूरु से चलने वाली ट्रेन नंबर 22501 सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलूरु - न्यू तिनसुकिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस रामपुरहाट, गुमानी, मालदा टाउन स्टेशन की बजाए परिवर्तित मार्ग रामपुर हाट, दुमका, भागलपुर, जमालपुर, मुंगेर, खगड़िया, कटिहार स्टेशन होते हुए न्यू तिनसुकिया स्टेशन तक चलेगी।
  • 01 सितंबर को कन्याकुमारी स्टेशन से चलने वाली ट्रेन नंबर 22503 कन्याकुमारी - डिब्रुगढ़ विवेक सुपरफास्ट एक्सप्रेस रामपुरहाट, गुमानी, मालदा टाउन स्टेशन की बजाए परिवर्तित मार्ग रामपुर हाट, दुमका, भागलपुर, जमालपुर, मुंगेर, खगड़िया, कटिहार स्टेशन होते हुए डिब्रुगढ़ स्टेशन तक चलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।