आदित्यपुर और गम्हरिया की मिठाई दुकानों में छापेमारी: रक्षाबंधन पर मिलावटखोरों पर नकेल
सरायकेला जिला प्रशासन ने रक्षाबंधन पर स्वच्छ मिठाइयों के लिए आदित्यपुर और गम्हरिया की मिठाई दुकानों पर छापेमारी की। जांच में मिलावट नहीं मिली।

जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र के विभिन्न प्रसिद्ध मिठाई प्रतिष्ठानों में सघन छापामारी अभियान चलाया।
HighLights
रक्षाबंधन पर स्वच्छ मिठाइयों के लिए सरायकेला में छापेमारी।
आदित्यपुर, गम्हरिया की कई मिठाई दुकानों का निरीक्षण।
नंदी स्वीट्स को स्वच्छता सुधार के लिए नोटिस जारी।
कई मिठाई दुकानों की हुई जांच
छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने क्षेत्र की प्रमुख मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दायरे में आने वाले प्रमुख प्रतिष्ठानों में निम्नलिखित शामिल रहे:
- श्याम स्वीट्स
- बंगाल स्वीट्स
- नंदी स्वीट्स
- सालिग्राम स्वीट्स
- न्यू गंगौर स्वीट्स
निरीक्षण के दौरान मिठाइयों के निर्माण, भंडारण की व्यवस्था, स्वच्छता (सैनिटेशन) तथा निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की बारीकी से पड़ताल की गई।
मिलावट की जांच में नमूने पाए गए सही
नंदी स्वीट्स में मिलीं कमियां, सुधार का नोटिस जारी
केमिकल और अमानक रंगों के प्रयोग पर कड़ा रुख
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सभी कारोबारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि मिठाइयों में औद्योगिक अथवा गैर-अनुमोदित रंगों का प्रयोग बिल्कुल न करें। केवल एफएसएसएआई द्वारा अनुमोदित रंगों का ही उपयोग किया जाए, वह भी तय सीमा के भीतर।
उपायुक्त के आदेशानुसार त्यौहार के दौरान मिलावटखोरी रोकने और उपभोक्ताओं को स्वच्छ खाद्य पदार्थ मुहैया कराने के लिए यह निगरानी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
