Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नए साल में पश्चिमी सिंहभूमवासियों को मिलेगी 5 बड़ी सौगात, LIST में मेडिकल कॉलेज से लेकर कई सड़कों का जिक्र

    Updated: Wed, 01 Jan 2025 05:08 PM (IST)

    Jharkhand News Hindi चाईबासा को इस साल पांच बड़ी सौगात मिलने वाली है। 2025 में चाईबासा के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं हैं। मेडिकल कॉलेज में नामांकन शुरू ...और पढ़ें

    नये साल में पश्चिमी सिंहभूम जिलावासियों को मिलेंगी पांच सौगातें
    नये साल में पश्चिमी सिंहभूम जिलावासियों को मिलेंगी पांच सौगातें

    HighLights

    1. जिला प्रशासन की ओर से आम जनता को कई महत्वपूर्ण योजनाएं सौगात में देने की की गई तैयारी
    2. चाईबासा में लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा

    जागरण संवाददाता, चाईबासा। पुराने वर्ष 2024 का आज समापन हो गया है। नये सवेरे के साथ नव वर्ष 2025 का आगमन भी हो गया है। नव वर्ष को यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आम जनता को कई महत्वपूर्ण योजनाएं सौगात में देने की तैयारी की गयी है।

    आम जनता से जुड़ी करीब आधा दर्जन सुविधाएं इस वर्ष हर हाल में पूरा करने का संकल्प विभागीय अधिकारियों ने लिया है। आइये बताते हैं कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के वासियों को वर्ष 2025 में कौन-कौन सी सौगातें मिल सकती हैं।

    चाईबासा में मेडिकल कॉलेज में नामांकन होगा शुरू

    केंद्र सरकार की ओर से पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज उलीझारी में तीव्र गति से बनाया जा रहा है।

    वहीं, उससे जुड़े 500 बेड के अस्पताल का निर्माण सदर अस्पताल परिसर में ही किया जा रहा है। यह भवन लगभग बनकर तैयार है।

    यदि सबकुछ योजनाबद्ध तरीके से किया गया तो इस साल के अंत तक कालेज व अस्पताल बनकर तैयार हो जायेगा। साथ ही नये शैक्षणिक सत्र से नामांकन भी शुरू कर दिया जायेगा।

    कोल्हान विवि को मिलेगा स्थायी कुलपति

    • वर्ष 2024 में कोल्हान विश्वविद्यालय बिना स्थायी कुलपति के ही चला। आयुक्त के जिम्मे ही इस विश्वविद्यालय का प्रभार रहा।
    • स्थायी कुलपति के नहीं होने के कारण शैक्षणिक सत्रों के साथ-साथ परीक्षा परिणाम, कोल्हान विवि का दीक्षांत समारोह, विद्यार्थियों की डिग्रियां आवंटन, छात्र संघ चुनाव जैसे कई कार्यक्रम प्रभावित होते रहे हैं।
    • छात्र-छात्राएं यहां स्थायी कुलपति का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। सभी को उम्मीद है कि सरकार वर्ष 2025 में कोल्हान विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति कर देगी।

    जल्द शुरू होगा डीईआइसी, 38 बीमारियों का होगा इलाज

    पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के सदर अस्पताल में 19 वर्ष तक मरीजों का इलाज एक ही जगह हो सके इसके लिए डिस्ट्रिक अर्ली इन्टरवेंशन सेंटर (डीईआइसी) बनकर तैयार है। यहां रेफर किए गए मरीजों (0-19 आयु वर्ग) का कुपोषण व विकलांगता सहित 38 अन्य बीमारियों का इलाज किया जाएगा।

    खबरें और भी

    इसके संचालन के लिए बहुत जल्द नियुक्तियां की जायेंगी। उम्मीद की जा रही है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से नये साल में इसका शुभारंभ कर दिया जायेगा।

    इसका निर्माण लगभग 3 करोड़ 20 लाख रुपये से किया गया था।भारत सरकार की ओर से 2024-25 में झारखंड के 12 जिलों में डीईआइसी को चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।

    चाईबासा-हाटगम्हरिया सड़क होगी चकाचक

    पश्चिमी सिंहभूम जिले की लाइफ लाइन कही जाने वाली चाईबासा-हाटगम्हरिया सड़क का निर्माण चालू है। 300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इस सड़क का निर्माण मेसर्स रामकृपाल कंस्ट्रक्शन की ओर से किया जा रहा है। जिलावासी पिछले एक साल से इस सड़क के बनने का इंतजार कर रहे हैं।

    लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा बन चुका है। 60 प्रतिशत काम बाकी है। यदि एनएचआई और जिला प्रशासन सजग रहा तो छह से सात माह के भीतर यह सड़क बनकर तैयार हो जायेगी। इसके बनने से चाईबासा से बड़ाजामदा तक आवागमन आसान हो जायेगा।

    किडनी मरीजों को मिलेगी डायलासिस की सेवा

    पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में स्थित सदर अस्पताल परिसर में नये साल में डायलसिस की निश्शुल्क सुविधा शुरू होने जा रही है। सदर अस्पताल प्रबंधन ने इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी संस्था हंस फाउंडेशन के साथ समझौता किया है।

    हंस फाउंडेशन की ओर से सदर अस्पताल परिसर में बन रहे नये भवन में यह सेवा शुरू की जायेगी। हंस फाउंडेशन की ओर से उम्मीद की गयी है कि सदर अस्पताल परिसर में डायलसिस सेंटर नये साल के जनवरी में ही चालू हो जायेगा। इसकी सारी तैयारी कर ली गयी है। यह तीन बेड का होगा।

    यह भी पढ़ें-

    Floating Solar Plant: झारखंड के इस जिले में बनेगा प्रदेश का पहला फ्लोटिंग सोलर प्लांट, पूरा खाका तैयार

    गढ़वा के एक अस्पताल में अचानक पहुंच गए अफसर, डॉक्टर सहित कई कर्मचारी रहे ड्यूटी से गायब; वेतन काटने का दिया आदेश