SAIL Bolani Mine Accident: शटडाउन के बावजूद कैसे आया करंट? हादसे की जांच में जुटी DGMS, 2 निलंबित
ओडिशा के जोड़ा स्थित सेल की बोलानी खदान में शटडाउन के बावजूद बिजली आने से दो संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलस गए। इस लापरवाही के लिए दो अधिकारियों को निल ...और पढ़ें

सेल की बोलानी लौह अयस्क खदान में शनिवार को करंट की चपेट में आने के बाद अस्पताल में इलाजरत घायल कर्मचारी।
HighLights
बोलानी खदान में शटडाउन के बावजूद बिजली आने से हादसा।
दो संविदा श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे, हालत चिंताजनक।
लापरवाही के आरोप में दो अधिकारी निलंबित, डीजीएमएस जांच।
शटडाउन के बावजूद दौड़ गया करंट, ऐसे हुआ हादसा
घटना शनिवार को बोलानी खदान के सीबीआरएस (CBRS) क्षेत्र में हुई, जहां 11 केवी (11 KV) हाई वोल्टेज विद्युत लाइन के रखरखाव (Maintenance) का कार्य चल रहा था। काम के लिए नियमानुसार बिजली का शटडाउन लिया गया था, लेकिन इसके बावजूद लाइन में अचानक करंट आ गया।
पुलिस और DGMS ने शुरू की जांच, सुरक्षा पर उठे सवाल
इस गंभीर दुर्घटना के बाद जांच का दायरा बढ़ गया है। बोलानी थाना पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।
भुवनेश्वर स्थित खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS) की एक विशेष तकनीकी टीम भी रविवार को बोलानी खदान पहुंची। टीम इस बात की गहन जांच कर रही है कि शटडाउन के बावजूद लाइन में बिजली का प्रवाह कैसे हुआ।