एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा के दस्ते से भिड़े सुरक्षा बल, वीरता पुरस्कार विजेता अजय समेत दो घायल
झारखंड के सारंडा जंगलों में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। आईईडी विस्फोट और गोलीबारी में कोबरा 209 बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय ...और पढ़ें

माओवादी हमले में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
सुबह 5 बजे शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक करोड़ के इनामी माओवादी नेता मिसिर बेसरा, मोछू, सागेन अंगरिया और अश्विन समेत करीब 30-40 उग्रवादियों का दस्ता जराइकेला थाना क्षेत्र के मरंगपोंगा और कोलभंगा के जंगलों में सक्रिय है। इनपुट के आधार पर रविवार सुबह करीब 5:00 बजे कोबरा 209 बटालियन, सीआरपीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
विस्फोट और मुठभेड़ का घटनाक्रम
- सुबह 5:15 बजे: सुरक्षा बलों को घिरता देख माओवादियों ने आईईडी (IED) विस्फोट किया। इसकी चपेट में हरियाणा के रोहतक निवासी और वीरता पुरस्कार से सम्मानित अजय मलिक आ गए। विस्फोट में उनके दोनों पैर गंभीर रूप से प्रभावित हुए। रोहतक जिले के महम प्रखंड के मोखरा गांव के रहने वाले हैं सहायक कमांडेंट अजय मलिक।
- सुबह 10:30 बजे: विस्फोट के बाद शुरू हुई मुठभेड़ में असम के तीनसुकिया निवासी कांस्टेबल विक्रम यादव के पेट में गोली लगी। उनकी स्थिति भी नाजुक बनी हुई है।
इलाके की घेराबंदी, सर्च अभियान तेज
अस्पताल अपडेट
घायल असिस्टेंट कमांडेंट और जवान की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय ने त्वरित निर्णय लेते हुए उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट किया है, ताकि विशेषज्ञों की देखरेख में उनका इलाज हो सके।
