Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

     श्रावणी मेला 2026: टाटा-बक्सर और साउथ बिहार एक्सप्रेस का स्टॉपेज बढ़ा, अगस्त में इन रूटों पर सुगम होगी यात्रा

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 07:43 PM (IST)

    श्रावणी मेला 2026 के लिए श्रद्धालुओं को राहत देते हुए, साउथ बिहार और टाटा-बक्सर एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिए गए हैं। ...और पढ़ें

    भारतीय रेल की प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    भारतीय रेल की प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    HighLights

    1. श्रावणी मेला 2026 के लिए ट्रेनों को अस्थायी ठहराव।

    2. साउथ बिहार एक्सप्रेस अगस्त में चुनिंदा तिथियों पर बहाल।

    3. मनकठा, अथमलगोला, करौटा स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव।

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर । पवित्र श्रावणी मेले के अवसर पर देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं और चक्रधरपुर रेल मंडल के शिवभक्तों के लिए राहत भरी खबर है। 
     
    पूर्व मध्य रेल के दानापुर रेल मंडल ने श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए जहां प्रमुख ट्रेनों को छोटे स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव दिया है।
     
    वहीं पूर्व में आंशिक रूप से रद की गई साउथ बिहार एक्सप्रेस को अगस्त माह की चुनिंदा तिथियों पर पुनः रिस्टोर (बहाल) करने का फैसला लिया है।
     

    मनकठा, अथमलगोला और करौटा में मिलेगा ठहराव

    रेलवे से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 01 से 28 अगस्त 2026 तक श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु निम्नलिखित ट्रेनों के अस्थायी स्टॉपेज दिए गए हैं:
    •     ट्रेन नंबर 13287/13288 (दुर्ग-आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस): मनकठा स्टेशन पर ठहराव।
    •     ट्रेन नंबर 18183/18184 (टाटानगर-बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस): अथमलगोला और करौटा स्टेशनों पर ठहराव।

    इन स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों के रुकने से ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।
     

    रद तिथियों में भी चलेगी साउथ बिहार एक्सप्रेस

    रेल प्रशासन ने पहले 03 अगस्त से 13 नवंबर तक कांसबहाल-धनुआडीह रेलखंड पर ट्रैक रखरखाव और इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों (टीआरटी मशीन ब्लॉक) के कारण साउथ बिहार एक्सप्रेस को राउरकेला तक ही चलाने का निर्णय लिया था। 
     
    हालांकि, श्रावणी मेले में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए अगस्त की प्रमुख तिथियों में ट्रेन को रिस्टोर कर दिया गया है।

    संशोधित परिचालन शेड्यूल:

    •     ट्रेन नंबर 13288 (आरा-दुर्ग एक्सप्रेस): 06, 13, 20 और 27 अगस्त को चांडिल-कांड्रा-सिनी होकर परिवर्तित मार्ग से अपने गंतव्य तक चलेगी।
    •     ट्रेन नंबर 13287 (दुर्ग-आरा एक्सप्रेस): 07, 14, 21 और 28 अगस्त को अपने निर्धारित मार्ग और समय सारणी के अनुसार पूरी दूरी तय करेगी।

    ब्लॉक के कारण अन्य दिनों में राउरकेला तक ही सेवा

    3 अगस्त से 13 नवंबर के बीच सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार और शुक्रवार को 05:30 घंटे का ब्लॉक रहेगा। उपर्युक्त रिस्टोर की गई तिथियों को छोड़कर, अन्य निर्धारित गुरुवार और शुक्रवार को यह ट्रेन राउरकेला स्टेशन तक ही चलेगी। 
    इन दिनों राउरकेला से दुर्ग के बीच ट्रेन सेवा रद रहेगी। रेलवे के इस फैसले से सावन के पावन महीने में यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को काफी सुविधा होगी।