Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिवभक्तों के लिए जरूरी खबर: अगस्त में अपने तय मार्ग से चलेगी साउथ बिहार एक्सप्रेस, आंशिक रद का फैसला वापस

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 07:56 PM (IST)

    रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान शिवभक्तों की सुविधा के लिए अगस्त माह में आंशिक रूप से रद्द की गई आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (13288/13287) को पुनः ब ...और पढ़ें

    भारतीय रेल की प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    भारतीय रेल की प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    HighLights

    1. श्रावणी मेला के लिए रद ट्रेनें फिर से बहाल।

    2. रेलवे ने शिवभक्तों की सुविधा का ध्यान रखा।

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। पवित्र श्रावणी मेला के दौरान देवघर स्थित बाबाधाम जाने वाले चक्रधरपुर रेल मंडल के श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। 
     
    रेल प्रशासन ने अगस्त माह में आंशिक रूप से रद्द की गई ट्रेन नंबर 13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस को पुनः रिस्टोर करने का निर्णय लिया है। रेलवे के इस फैसले से सावन में यात्रा करने वाले हजारों शिवभक्तों का सफर सुगम और सुविधाजनक हो सकेगा।
     

    परिवर्तित और निर्धारित मार्ग से चलेगी ट्रेन

    रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 13288 (आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस) जिसे पहले राउरकेला में आंशिक रूप से समाप्त करने की योजना थी, अब 06, 13, 20 और 27 अगस्त को चांडिल-कांड्रा-सिनी होकर अपने परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

    ट्रेन नंबर 13287 (दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस) जिसे राउरकेला से शॉर्ट ओरिजिनेशन के लिए अधिसूचित किया गया था, वह 07, 14, 21 और 28 अगस्त को अपने पूर्व निर्धारित मार्ग और समय सारिणी के अनुसार ही संचालित होगी।

    मेगा ब्लॉक के कारण लिया गया था फैसला

    गौरतलब है कि चक्रधरपुर रेल मंडल के कांसबहाल-धनुआडीह रेलखंड की अप एवं डाउन लाइन पर ट्रैक अनुरक्षण और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। 
     
    इसी कारण साउथ बिहार एक्सप्रेस को दुर्ग-राउरकेला-दुर्ग के बीच आंशिक रूप से रद्द करने की अधिसूचना जारी की गई थी।


    हालांकि, श्रावणी मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए, रेल प्रशासन ने अपने फैसले को बदलते हुए ट्रेन को सभी तय तिथियों में दुर्ग-आरा-दुर्ग के बीच चलाने की नई अधिसूचना जारी कर दी है।