गर्मी की छुट्टियों में तिरुपति दर्शन हुआ आसान: 13 अप्रैल से चलेगी रक्सौल-तिरुपति स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल
दक्षिण मध्य रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 13 अ ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
दक्षिण मध्य रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा की।
तिरुपति-रक्सौल ट्रेन 13 अप्रैल से 28 मई तक चलेगी।
झारखंड-ओडिशा के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और कन्फर्म टिकट की किल्लत को देखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे (South Central Railway) ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने विश्व प्रसिद्ध तिरुमाला बालाजी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और आम यात्रियों के लिए तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
ट्रेन की संरचना (Coach Composition)
यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए गए हैं, जिनमें हर श्रेणी का ध्यान रखा गया है:
- एसी कोच: 03 एसी टू-टियर और 05 एसी थ्री-टियर।
- स्लीपर और जनरल: 10 स्लीपर कोच और 06 जनरल कोच।
तिरुपति-रक्सौल (ट्रेन नंबर 07051) का समय
यह ट्रेन 13, 20, 27 अप्रैल और 4, 11, 18, 25 मई को प्रत्येक सोमवार को तिरुपति से सुबह 08:15 बजे खुलेगी।
- झारसुगुड़ा: दूसरे दिन शाम 06:05 बजे।
- राउरकेला: दूसरे दिन रात 07:40 बजे।
- रक्सौल: तीसरे दिन शाम 05:00 बजे पहुंचेगी।
रक्सौल-तिरुपति (ट्रेन नंबर 07052) का समय
वापसी में यह ट्रेन 16, 23, 30 अप्रैल और 7, 14, 21, 28 मई को प्रत्येक गुरुवार को रक्सौल से अहले सुबह 03:15 बजे प्रस्थान करेगी।
खबरें और भी
- राउरकेला: दूसरे दिन रात 12:12 बजे।
- झारसुगुड़ा: दूसरे दिन रात 01:15 बजे।
- तिरुपति: तीसरे दिन सुबह 09:30 बजे पहुंचेगी।
इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह स्पेशल ट्रेन अपने लंबे सफर में दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों को जोड़ेगी। इसमें रेनिगुंटा, गुंटकल, सिकंदराबाद, बल्हारशाह, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, जसीडीह, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी जैसे स्टेशन शामिल हैं।