1 जून से चलेगी तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस, झारसुगुड़ा और राउरकेला के यात्रियों को सीधे भगवान बालाजी के दर्शन
रेलवे ने तिरुपति से रक्सौल के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की घोषणा की है, जो 1 जून 2026 से शुरू होगी। यह ट्रेन झारसुगुड़ा और राउरकेला के यात ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस 1 जून 2026 से होगी शुरू।
साप्ताहिक ट्रेन में 22 कोच, आरामदायक यात्रा सुविधा।
ट्रेन का समय और शेड्यूल
इस नई ट्रेन के लिए टिकटों की बुकिंग भी शनिवार से शुरू हो चुकी है। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन का परिचालन जून के पहले सप्ताह से नियमित रूप से किया जाएगा:
- ट्रेन नंबर 17433 (तिरुपति - रक्सौल एक्सप्रेस): यह ट्रेन 1 जून 2026 से प्रत्येक सोमवार को तिरुपति से सुबह 08:15 बजे प्रस्थान करेगी। सफर के दूसरे दिन यह शाम 06:04 बजे झारसुगुड़ा और रात 07:40 बजे राउरकेला पहुंचेगी। इसके बाद तीसरे दिन शाम 05:00 बजे यह रक्सौल (बिहार) पहुंचेगी।
- ट्रेन नंबर 17434 (रक्सौल - तिरुपति एक्सप्रेस): वापसी में यह ट्रेन 4 जून 2026 से प्रत्येक गुरुवार की सुबह 03:15 बजे रक्सौल से खुलेगी। दूसरे दिन रात 12:12 बजे राउरकेला और रात 01:43 बजे झारसुगुड़ा पहुंचेगी। सफर के तीसरे दिन शनिवार की सुबह 09:30 बजे यह तिरुपति स्टेशन पहुंचेगी।
कोच की संरचना
लंबी दूरी की इस एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 22 आधुनिक कोच लगाए जाएंगे, जिनकी संरचना इस प्रकार है:
- स्लीपर (SleeperClass): 10 कोच
- थर्ड एसी (3rdAC): 05 कोच
- सेकंड एसी (2ndAC): 03 कोच
- जनरल (GeneralClass): 04 कोच
इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान कई राज्यों के मुख्य स्टेशनों को जोड़ेगी। इसके प्रमुख ठहराव इस प्रकार हैं:
तिरुपति, रेणिगुंटा जंक्शन, कड़पा, गुंतकल जंक्शन, रायचूर, विकाराबाद, सिकंदराबाद जंक्शन, काजीपेट जंक्शन, बल्हारशाह, गोंदिया जंक्शन, दुर्ग, बिलासपुर जंक्शन, झारसुगुड़ा जंक्शन, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी जंक्शन, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद जंक्शन, झाझा, बरौनी जंक्शन, समस्तीपुर जंक्शन, दरभंगा जंक्शन, सीतामढ़ी और रक्सौल।