Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड में हादसा, गीतांजलि एक्सप्रेस की चपेट में आने से ट्रैक मेंटेनर की हुई मौत; कर रहा था पेट्रोलिंग

    Updated: Sun, 06 Jul 2025 11:18 PM (IST)

    चक्रधरपुर रेल मंडल में गोइलकेरा और पोसैता रेलवे स्टेशन के बीच कारो नदी रेल ब्रिज पर ट्रैक मेंटेनर विक्की कुमार की ट्रेन से टकराकर दुखद मौत हो गई। वह म ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के गोइलकेरा और पोसैता रेलवे स्टेशन के बीच हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग के किलोमीटर पोल नंबर 356 /23-29 के समीप कारों नदी रेल ब्रिज के अप लाइन पर ऑन ड्यूटी ट्रैक मेंटेनर विक्की कुमार की ट्रेन के चपेट में आने से घटनास्थल पर मौत हो गई।

    इस दर्दनाक घटना से चक्रधरपुर रेल मंडल में शोक की लहर दौड़ गयी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक मेंटेनर विक्की कुमार मनोहरपुर पी डब्ल्यूआई के अंर्तगत कार्य करते थे।

    रविवार को रेल पटरी की मानसून पेट्रोलिंग के दौरान कारो नदी रेल पुल में ड्यूटी कर रहे थे। तभी अचानक हावड़ा मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    घटना के बाद उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी। घटना की खबर मिलते ही रेलवे के अधिकारी , रेलवे सुरक्षा बल के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

    घटना के बाद उस रेल मार्ग पर यातायात कुछ देरी के लिए रोक दिया गया। सोमवार को चक्रधरपुर में पोस्टमार्टम होगा। मृतक रेल कर्मचारी बिहार के गया जिले के रहने वाले थे।

    उन्होंने 3 महीना पहले चक्रधरपुर रेल मंडल में योगदान दिया था। इस घटना के बाद से रेलवे ट्रैक में काम करने वाला कर्मचारी को सुरक्षा न देने पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।