चंपुआ-बाउंशुली रोड पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर में झारखंड के दो युवकों की मौत, एक महिला घायल
ओडिशा के क्योंझर जिले में चंपुआ-बाउंशुली मुख्य मार्ग पर कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में झारखंड के दो युवकों की ...और पढ़ें

जैंतगढ़ में सड़क हादसे के बाद घटना स्थल पर जुटी भीड़।
HighLights
ओडिशा में कार-बाइक की सीधी भिड़ंत हुई।
झारखंड के दो युवकों की मौके पर मौत।
एक महिला घायल, पुलिस जांच में जुटी।
झारखंड के रहने वाले थे दोनों मृतक, गांव में मातम
हादसे का शिकार हुए दोनों युवक झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के रहने वाले थे। उनकी पहचान जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहपुर गांव निवासी सालेश गोप और रमेश गोप के रूप में की गई है।
पुलिस ने वाहनों को जब्त कर शुरू की जांच
दुर्घटना की सूचना मिलते ही बरिया थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और यातायात सुचारू कराया।