Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चाईबासा का गौरव: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज में विजय सुन्डी ने जीता गोल्ड, रैंकिंग में दुनिया को पछाड़ा

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 11:54 PM (GMT+05:30)

    विजय सुन्डी ने वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 (लेग-1) में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए इतिहास रचा। उन्होंने पुरुष रिकर्व टीम इवेंट में स्वर्ण पदक और म ...और पढ़ें

    बैंकॉक में गोल्‍ड मेडल के साथ तीरंदाज विजय सुन्डी।

    बैंकॉक में गोल्‍ड मेडल के साथ तीरंदाज विजय सुन्डी।

    HighLights

    1. मिक्स टीम इवेंट में विजय सुन्डी ने कांस्य पदक हासिल किया।

    2. व्यक्तिगत स्पर्धा में विजय सुन्डी ने शीर्ष रैंक प्राप्त की।

    जागरण संवाददाता, चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा स्थित सिकुरसाई के तीरंदाज विजय सुन्डी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का मान बढ़ाया है। वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 (लेग-1) में पहली बार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए विजय ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।

    स्वर्ण पदक पर सटीक निशाना

    पुरुष वर्ग के रिकर्व टीम इवेंट के फाइनल में विजय सुन्डी और अनुभवी तीरंदाज हरविंदर सिंह की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय जोड़ी ने खिताबी मुकाबले में चाइनीज ताइपे को 6-2 के अंतर से करारी शिकस्त देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

    शूट-ऑफ में जीता कांस्य

    मिक्स टीम इवेंट में भी विजय सुन्डी और भावना की जोड़ी ने अपना दबदबा कायम रखा। स्लोवेनिया के खिलाफ कांस्य पदक के मुकाबले में स्कोर 4-4 की बराबरी पर था। रोमांचक शूट-ऑफ में भारत ने 10.9 अंक हासिल किए, जबकि स्लोवेनिया 9.8 अंक ही बना सका, जिससे भारत के खाते में ब्रॉन्ज मेडल आया।

    व्यक्तिगत रैंकिंग में टॉप पर विजय 

    विजय ने व्यक्तिगत स्पर्धा (70 मीटर राउंड) में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने 323 और 318 के स्कोर के साथ कुल 641 अंक बटोरकर प्रतियोगिता में टॉप-1 रैंक हासिल की। 
     
    उनकी इस सफलता पर तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र, सिकुरसाई में कोच महर्षि महेन्द्र सिंकू और खेल प्रेमियों ने जश्न मनाया। कोच ने उम्मीद जताई कि विजय जल्द ही पैरा एशियन गेम्स और पैरालंपिक में भी देश का नाम रोशन करेंगे। 
     

    मुख्य उपलब्धियां:    

    • स्वर्ण पदक: पुरुष टीम इवेंट (विजय सुन्डी व हरविंदर सिंह)। 
    • कांस्य पदक: मिक्स टीम इवेंट (विजय सुन्डी व भावना)।
    • वर्ल्ड रैंकिंग: व्यक्तिगत राउंड में प्रथम स्थान (टॉप-1)।

    खबरें और भी