पश्चिमी सिंहभूम में अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर को होगी जारी, जानें अपने नाम के सत्यापन और संशोधन की पूरी प्रक्रिया
पश्चिमी सिंहभूम जिले में SIR-2026 के तहत प्रारूप मतदाता सूची जारी कर दी गई है, जिसमें कुल 9,04,671 मतदाता हैं। 5 अगस्त से 4 सितंबर तक नाम जोड़ने, हटान ...और पढ़ें

5 अगस्त से 4 सितंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए दावा व आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी।
HighLights
प्रारूप मतदाता सूची में 9,04,671 मतदाता दर्ज।
5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा-आपत्तियां दर्ज करें।
अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर 2026 को जारी होगी।
जागरण संवाददाता, चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत प्रारूप मतदाता सूची (Draft Voter List) आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है।
जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर कुल 9,04,671 मतदाता दर्ज हैं। अपर उपायुक्त (ADC) किष्टो कुमार बेसरा ने प्रेस वार्ता में बताया कि 5 अगस्त से 4 सितंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए दावा व आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी।
58 हजार नए मतदाता चिन्हित, 1.79 लाख पते पर नहीं मिले
विशेष पुनरीक्षण के दौरान जिले में 58,594 नए पात्र मतदाताओं (नो मैपिंग) को चिन्हित किया गया है, जिन्हें फॉर्म-6 भरकर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सूची में जोड़ा जाएगा।
वहीं, 1,79,567 मतदाता अपने दिए गए पते पर नहीं मिले हैं। इनमें मृत, स्थानांतरित या पलायन कर चुके लोग शामिल हो सकते हैं, जिन पर अंतिम निर्णय दावा-आपत्ति प्रक्रिया के बाद लिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त 2,19,241 मतदाताओं के रिकॉर्ड में नाम की त्रुटि या दोहरे पंजीकरण जैसी अनियमितियां पाई गई हैं।
विधानसभावार आंकड़ों की स्थिति:
विधानसभा कुल मतदाता नए संभावित नहीं मिले मतदाता रिकॉर्ड में विसंगतियां
- चाईबासा 1,98,669 14,321 36,651 49,509
- मझगांव 1,84,398 8,351 33,810 49,593
- जगन्नाथपुर 1,63,947 11,673 34,888 39,586
- मनोहरपुर 1,81,426 12,295 41,054 42,091
- चक्रधरपुर 1,76,240 11,954 33,164 38,462
- कुल योग 9,04,671 58,594 1,79,567
8-9 और 22-23 अगस्त को लगेंगे विशेष शिविर
नागरिकों की सुविधा के लिए 8-9 अगस्त और 22-23 अगस्त को जिले के सभी पोलिंग बूथों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
यहां फॉर्म-6 (नया नाम जोड़ना), फॉर्म-7 (नाम हटाना) और फॉर्म-8 (संशोधन) जमा किए जा सकेंगे। 25 अगस्त से 4 सितंबर तक बीएलओ (BLO) घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करेंगे।
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। नागरिक हेल्पलाइन नंबर 1950 या ECINET ऐप के जरिए भी अपनी स्थिति जांच सकते हैं।