Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Murmura Bhel: शाम की चाय के साथ 5 मिनट में बनाएं चटपटी मुरमुरे की भेल

    By Nikhil PawarEdited By:
    Updated: Tue, 12 Mar 2024 04:47 PM (IST)

    चावल से बनने वाले मुरमुरे स्नैक्स को लिए एक बढ़िया ऑप्शन होते हैं। इनकी मदद से आप कुरकुरी, चटपटी और खट्टी-मीठी चाट तैयार कर सकते हैं। जी हां, अगर आपने ...और पढ़ें

    Murmura Bhel: शाम की चाय के साथ 5 मिनट में बनाएं चटपटी मुरमुरे की भेल
    Murmura Bhel: शाम की चाय के साथ 5 मिनट में बनाएं चटपटी मुरमुरे की भेल

    कितने लोगों के लिए : 4

    सामग्री :

    • मुरमुरे - 1 कप
    • प्याज - 1 (बारीक कटी)
    • टमाटर - 1 (बारीक कटा)
    • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी)
    • नींबू का रस - 2 चम्मच
    • मूंगफली - ऑप्शनल
    • धनिया पत्ती - ऑप्शनल
    • लाल मिर्च - स्वादानुसार
    • नमक - स्वादानुसार
    • चाट मसाला - स्वादानुसार

    विधि :

    • मुरमुरे की भेल बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मुरमुरे लें।
    • अब प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरे धनिया को धोकर बारीक काट लीजिए।
    • अगर भेल में मूंगफली भी डालनी है, तो इसे पहले पहले एक पैन में ड्राई रोस्ट कर लीजिए।
    • अब दूसरी तरफ बाउल में ली हुई सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर दीजिए।
    • इसमें स्वाद के मुकाबिक, लाल मिर्च, नमक और चाट मसाला एड कर लीजिए।
    • अब इसमें रोस्टेड मूंगफली भी डाल दीजिए, और आखिर में नींबू का रस और हरा धनिया डालकर इसे मिक्स कर लीजिए।
    • तैयार है आपकी क्रिस्पी और टेस्टी भेल पूरी। चाय के साथ या शाम की हल्की भूख को मिटाने के लिए इसका आनंद उठाइए।
    Picture Courtesy: Freepik