Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट करेगा आम का स्वादिष्ट पन्ना, इस आसान रेसिपी से करें तैयार

    By Harshita SaxenaEdited By:
    Updated: Wed, 24 May 2023 10:41 AM (GMT+05:30)

    आम पन्ना एक देसी ड्रिंक है ,जो न केवल आपको तरोताजा करता है, बल्कि इससे एनर्जी भी बनी रहती है। यह आपको तुरंत हाइड्रेटेड होने और चिलचिलाती गर्मी से लड़न ...और पढ़ें

    गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट करेगा आम का स्वादिष्ट पन्ना, इस आसान रेसिपी से करें तैयार
    गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट करेगा आम का स्वादिष्ट पन्ना, इस आसान रेसिपी से करें तैयार

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    • 500 ग्राम हरा आम
    • 1/2 कप चीनी
    • 2 छोटी चम्मच नमक
    • 2 छोटी चम्मच काला नमक
    • 2 छोटी चम्मच पीसा हुआ भुना जीरा
    • 2 बड़े चम्मच बारीक कटी पुदीने की पत्तियां
    • 2 कप पानी

    विधि :

    • आम पन्ना बनाने के लिए सबसे पहले आम को उबालें।
    • आमों को तब तक उबालें जब तक कि वे अंदर से नरम न हो जाएं और उनका छिलका उतर न जाए।
    • जब आम उबलने के बाद पर्याप्त ठंडा हो जाए, तो इनके छिलके निकाल दें और गूदे को आम से बाहर निकाल दें।
    • अब सभी सामग्रियों को एक साथ मिलाकगर ब्लेंड करें और 2 कप पानी डालें।
    • बस तैयार है आम का स्वादिष्ट पन्ना। इसे बर्फ के साथ ग्लास में सर्व करें।
    Picture Courtesy: Freepik