Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सर्दियों में बेहद फायदेमंद है पाए का सूप, यहां जानें बनाने की आसान विधि

    By Harshita SaxenaEdited By:
    Updated: Sun, 08 Jan 2023 05:39 PM (IST)

    सर्दियों के मौसम में पाया सूप काफी पसंद किया जाता है। स्वादिष्ट होने के साथ ही यह हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से न सिर्प इम् ...और पढ़ें

    सर्दियों में बेहद फायदेमंद है पाए का सूप, यहां जानें बनाने की आसान विधि
    सर्दियों में बेहद फायदेमंद है पाए का सूप, यहां जानें बनाने की आसान विधि

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    • चार पाए
    • एक प्याज
    • एक टमाटर
    • एक चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
    • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    • एक चम्मच साबुत मसाले
    • आधा चम्मच गरम मसाला
    • दो बड़ी इलायची
    • आधा चम्मच जावित्री, जायफल पाउडर
    • जरूरत के मुताबिक तेल
    • स्वादानुसार नमक

    विधि :

    • सबसे पहले पाए को अच्छे से साफ करने के बाद पानी से धो लें।
    • अब प्रेशर कुकर में तेल गर्म करें और इसमें प्याज, बड़ी इलायची डालकर भुन लें।
    • इसके बाद साबुत मसाले और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर के लिए भुनें।
    • प्याज नर्म पर इसमें बारीक कटे टमाटर और सूखे मसाले डालकर अच्छे से मिलाएं और एक मिनट तक पकने दें।
    • अब इसमें पाए डालें और मसालों के साथ अच्छे से मिक्स कर इसे कुछ देर के लिए और पकाएं।
    • इसके बाद कुकर में 6-7 ग्लास पानी डालकर कुकर बंद कर दें और पाए को अच्छे से पकने दें।
    • धीमी आंच पर दो-तीन घंटे बंद पकने के बाद गैस बंद कर दें और कुकर को ठंडा होने दें।
    • कुकर ठंडा होने के बाद टेस्टी और हेल्दी पाए के सूप को बाउल में डालकर गर्मागर्म सर्व करें।
    Picture Courtesy: Instagram