यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Broccoli Salad: नाश्ते में झटपट बनाएं टेस्टी ब्रोकली सलाद, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी मस्त, जानें रेसिपी
सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी खाएं, तो सेहत को कई फायदे मिलते हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं ब्रोकली सलाद की शानदार रेसिपी। प्रोटीन, विटामिन और ...और पढ़ें

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- ब्रोकली- 2 कप
- पनीर - आधा कप
- प्याज- 1
- टमाटर- 1
- लहसुन- 2-4
- चिली फ्लेक्स- 2 टीस्पून
- नींबू का रस- 1 टेबलस्पून
- नमक- स्वादानुसार
- ऑलिव ऑयल- 2 टेबलस्पून
विधि :
- सबसे पहले एक बर्तन में ब्रोकली को टुकड़ों में काटकर 5 मिनट उबाल लें।
- अब एक पैन में तेल डालकर गर्म कर लीजिए।
- इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालें और लहसुन, प्याज और टमाटर को डालकर रोस्ट कर लें।
- इसके बाद इसमें ब्रोकली को डालकर भून लें, और इसे ढककर 5 मिनट पका लें।
- जब ये थोड़ा पक जाए, तो इसमें पनीर और चिली फ्लेक्स को भी डाल दें।
- इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर पका लें और बस तैयार है आपका टेस्टी ब्रोकली सलाद।