Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रोटीन से पैक है अंडा-भुर्जी सैंडविच, ब्रेकफास्ट के लिए आप भी कर सकते हैं ट्राई

    By Swati SharmaEdited By:
    Updated: Mon, 20 Jan 2025 05:04 PM (GMT+05:30)

    अंडा भुर्जी सैंडविच एक ऐसा नाश्ता है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। यह बनाने में आसान और स्वादिष्ट होता है। यह एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट ऑ ...और पढ़ें

    प्रोटीन से पैक है अंडा-भुर्जी सैंडविच, ब्रेकफास्ट के लिए आप भी कर सकते हैं ट्राई
    प्रोटीन से पैक है अंडा-भुर्जी सैंडविच, ब्रेकफास्ट के लिए आप भी कर सकते हैं ट्राई

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    • 4 अंडे
    • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
    • 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
    • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
    • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
    • 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
    • 1/4 चम्मच गरम मसाला
    • नमक स्वादानुसार
    • तेल
    • 4 ब्रेड स्लाइस
    • मक्खन
    • चटनी (आपकी पसंद की)

    विधि :

    • एक पैन में तेल गरम करें। इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
    • फिर इसमें टमाटर और हरी मिर्च डालकर भूनें। जब टमाटर गल जाए तो इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
    • अब इसमें अंडे फोड़कर फेंट लें। लगातार चलाते हुए अंडे को पकाएं। जब अंडे सेट हो जाएं तो गैस बंद कर दें।
    • ब्रेड स्लाइस पर मक्खन लगाएं। एक स्लाइस पर अंडा भुर्जी भरें और दूसरी स्लाइस से ढक दें। आप चाहें तो इसमें चटनी भी लगा सकते हैं।
    • गरमागरम अंडा भुर्जी सैंडविच को चाय या कॉफी के साथ सर्व करें।
    (Picture Courtesy: Freepik)